एक्सप्लोरर

BSEB Matric Exam: परीक्षा दे रहे छात्र की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

निजी क्लीनिक में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा देने आए छात्र की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार छात्र आज सुबह पहली पाली में सोशल साइंस की परीक्षा देने नालंदा के आदर्श हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र आया था. परीक्षा देने के दौरान अचनाक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. ऐसे में स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले उसे निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

रास्ते में ही तोड़ दिया दम

हालांकि, निजी क्लीनिक में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं , अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

फिलहाल घटना की जानकारी मृतक छात्र के परिजनों को दे दी गयी है. मृतक छात्र की पहचान जिले के एकंगरसराय के तेल्हाड़ा थाना के राडिल गॉव निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है. डॉक्टरों की मानें तो पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

दो पाली में होगी परीक्षा

गौरतलब है कि 17 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा 24 फरवरी तक चलेगी. इस बार की मैट्रिक की परीक्षा में कुल कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र हैं. कोरोना की वजह से इस बार दो पाली में परीक्षा हो रही है. बता दें कि कुल परीक्षार्थियों के आधे पहली पाली में और आधे परीक्षार्थी दूसरी पाली में परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

नीतीश का तेज एक्शन! तेजस्वी ने उठाया सवाल, इधर सीएम ने दिए जांच कर कार्रवाई के आदेश बिहार: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा, सरकार पर लगाया ये आरोप
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget