एक्सप्लोरर

BPSSC Sub Inspector Result: बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1275 अभ्यर्थी सफल, 3 ट्रांसजेंडर भी बने दारोगा

Bihar Sub Inspector Result: बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 2023 में ली गई थी. वहीं, अब सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

BPSSC Sub Inspector Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज (9 जुलाई) को जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 1275 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. जिसमें 822 पुरुष, 450 महिला और 03 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. 1275 पदों के लिए ही यह वैकेंसी भी निकली थी.

मुख्य लिखित परीक्षा में 7623 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे. जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 जून से लेकर 19 जून तक शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में किया गया था.

1275 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी

बता दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 7,623 अभ्यर्थियों में से 6788 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे. वहीं, 835 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इसके बाद अंतिम चरण के लिए 3727 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर 1275 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.

सब इंस्पेक्टर भर्ती 1275 पदों के लिए हो रही है. इनमें एससी के 275, एसटी के 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 238, पिछड़ा वर्ग के 107, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82, ईडब्ल्यूएस के 111, ट्रांसजेंडर के 05 पद आरक्षित हैं.

5.36 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 25 हजार 405 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. कुल 5 लाख 36 हजार 754 उम्मीदवार 17 दिसंबर 2023 की परीक्षा में शामिल हुए थे. इसके बाद 24 हजार के करीब अभ्यर्थी मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से 7623 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. पास हुए सभी अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया गया था. बता दें कि पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में इस बार सबसे खास बात यह रही कि 03 ट्रांसजेंडर भी चयनित हुए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिला भी पुलिस सब इंस्पेक्टर पद से लिए चयनित हुई हैं. 

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: नालंदा में पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget