एक्सप्लोरर

गया में हाथ में हथकड़ी लगाए शिक्षक का नियुक्त पत्र लेने पहुंचा शख्स, जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा

Gaya News: पॉक्सो एक्ट के तहत बेउर जेल में 18 महीने से बंद बिपिन कुमार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस चल रहा है. रविवार को बिपिन कुमार शिक्षक का जॉइनिंग लेटर लेने पहुंचा.

Bihar News: बिहार के बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में बीपीएससी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. जिले में कुल 1940 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा बीपीएससी पास अभ्यर्थियों को शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया गया. बेऊर जेल में पिछले 18 महीने से बंद बिपिन कुमार ने भी बीपीएससी परीक्षा पास की है. पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी लगे बिपिन कुमार रविवार को नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंचे. इस मौके पर उपस्थित हर कोई बिपिन को देखकर हैरान और आश्चर्यचकित था.

पॉक्सो एक्ट के तहत बिपिन को भेजा गया जेल
बिपिन कुमार ने बताया कि वह गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव का रहने वाला है. वह दानापुर में एक निजी कोचिंग संस्थान में शिक्षक के रूप में कार्य करता था. जहां पर एक नाबालिक छात्रा ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए दानापुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई. जिसके आरोप में बिपिन कुमार को बेऊर जेल भेजा गया. पिछले 18 महीने से वो बेउर जेल में बंद है.

जेल में रहकर उसने बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की हैं और कठिन मेहनत के बाद सफल हुआ है. जिसके बाद उसका शिक्षक पद के लिए चयन हुआ है. वह शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं. जेल से बाहर आते ही वो बच्चों को शिक्षित करने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे.

निर्दोष करार होने पर ही मिलेगी जॉइनिंग
पॉक्सो एक्ट के तहत बेउर जेल में बंद बिपिन कुमार का केस अभी कोर्ट में चल रहा है. निर्दोष करार दिए जाने पर ही वह शिक्षक के पद पर जॉइनिंग कर सकता है. अगर कोर्ट ने उसे दोषी ठहरा दिया तो उसकी नियुक्ति रद्द हो जाएगी. उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह बेबुनियाद है. वहीं नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बिपिन कुमार को वापस जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud Cases: साइबर ठगी के मामले में टॉप पर हैं देश के ये जिले, जानें किन-किन राज्यों के शहर शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget