एक्सप्लोरर

5 मांगों के साथ गांधी मैदान में प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी, कहा- ‘डरने वाला नहीं हूं...’

Prashant Kishor News: पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है. वहीं दूसरी तरफ पप्पू यादव ने अभ्यर्थियों के समर्थन में आज बिहार बंद का आह्वान किया है.

BPSC Student Protest: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का शुक्रवार (3 दिसंबर) को दूसरा दिन है. वे पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के सामने अनशन पर बैठे हुए हैं. उनके समर्थक व अभ्यर्थी साथ हैं जमकर नारेबाजी हो रही है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं FIR से डरने वाला नहीं हूं मैंने नियम कानून नहीं तोड़ा है. शांतिपूर्वक अनशन पर हूं. इसके लिए प्रशासन से अनुमति की जरूरत नहीं है. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, अनशन पर बैठे रहेंगे. गर्दनीबाग धरनास्थल नहीं जाएंगे.

प्रशांत किशोर ने कहा कि BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द हो, रि-एग्जाम हो. डोमिसाइल नीति लागू हो. एक के बाद एक अलग-अलग परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. सीएम खुद बताए कि BPSC के मसले पर चुप क्यों हैं?

‘हम लोगों को डराया नहीं जा सकता’
वहीं प्रशांत किशोर के पास धरने पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी परीक्षा रद्द होनी चाहिए. प्रशांत किशोर पर FIR दर्ज कर हमारी आवाज दबाने की कोशिश की गई है. हम लोगों को डराया नहीं जा सकता. जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं होगी, अनशन जारी रहेगा. बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू सेंटर की परीक्षा रद्द की गई थी उस सेंटर की परीक्षा कल दोबारा होगी. 12000 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 22 सेंटर बनाए गए हैं. जब 22 सेंटर पर परीक्षा हो सकती है तो पूरे बिहार में क्यों नहीं, BPSC ही गड़बड़ी करा रहा है.

बता दें प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज की गई है.पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार रात नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में उनको गांधी मैदान खाली करने की बात कही गई थी. गांधी मैदान खाली न करने की स्थिति में प्रशासन ने उन पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी थी. प्रशासन ने इस पूरे कार्यक्रम को अवैध बताते हुए कहा कि आप लोग गर्दनीबाग धरनास्थल पर चले जाइये.

वहीं जनसुराज के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया है कि 5 मांगों के साथ दूसरे दिन का आमरण अनशन जारी. जिसमें ये पांच मांगे बताई गई हैं.

• 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और पुनर्परीक्षा कराई जाए
• 2015 में 7 निश्चय के तहत किए वादे के अनुसार 18 से 35 साल के हर बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए
• पिछले 10 वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक की जांच एवं दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी किया जाए
• लोकतंत्र की जननी बिहार को लाठीतंत्र बनाने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
• बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की कम से कम दो तिहाई हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू की जाए.

यह भी पढ़ें: Bihar Bandh: ‘बच्चों की आने वाली जिंदगी नरक...’, BPSC परीक्षा रद्द कराने को लेकर पप्पू यादव का सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget