एक्सप्लोरर

BPSC Jobs 2025: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए 935 पदों पर निकली बहाली, जान लीजिए लास्ट डेट

Assistant Education Development Officer: इसी वर्ष (2025) अप्रैल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों का सृजन किया गया था. 10 पंचायत पर एक सहायक विकास शिक्षा पदाधिकारी रखा जाना है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों को बड़े-बड़े तोहफे दे रही है. अब सरकारी नौकरी के क्षेत्र में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए बहाली निकाली गई है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को नोटिफिकेशन जारी किया गया है. बताया गया है कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए 935 पदों पर भर्ती होगी.

बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा लेगा. ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 अगस्त 2025 है. अंतिम तारीख 26 सितंबर 2025 है. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बीपीएससी की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा. आवेदन करने के लिए 100 रुपये लगेंगे. जिन अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित नहीं किया जाता है उन्हें बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

कितने अंकों की होगी परीक्षा?

सामान्य भाषा में अंग्रेजी 30 अंक का होगा. हिंदी 70 अंक का होगा. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और प्रश्नों की संख्या 100 होगी. परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी. सामान्य अध्ययन के वस्तुनिष्ठ में 100 प्रश्न होंगे तो सामान्य योग्यता में भी वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्न होंगे. इस परीक्षा  के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष होगी. 

(नीचे डिटेल में देखें पदों की संख्या)

BPSC Jobs 2025: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए 935 पदों पर निकली बहाली, जान लीजिए लास्ट डेट

इन नियुक्तियों में राज्य सरकार की तरफ से जो आरक्षण तय है वो लागू होगा. सामान्य श्रेणी के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है. आयु की गणना एक सितंबर, 2025 से की जाएगी.

बता दें कि इसी वर्ष (2025) अप्रैल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों का सृजन किया गया था, जिसकी कैबिनेट से मंजूरी मिली थी. 10 पंचायत पर एक सहायक विकास शिक्षा पदाधिकारी रखा जाना है. ये स्कूलों की मॉनिटरिंग करेंगे और जांच करेंगे. पहले से हर प्रखंड स्तर पर एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की तैनाती है, लेकिन अब इस पद पर बहाली हो जाने से शिक्षा में गुणवत्ता आएगी. 

यह भी पढ़ें- बिहार: बांका के 5 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, वर्षों से कर रहे थे नौकरी… अब हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget