एक्सप्लोरर

BPSC 68th PT Result 2023: 68वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आया, सफल हुए 3590 उम्मीदवार, यहां करें चेक

BPSC PT Result 2023 Declared: रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. 38 जिलों के 806 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी. bpsc.bih.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Public Service Commission: 68वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा (68th BPSC Result) का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर सोमवार (27 मार्च) की सुबह रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. कुल 3590 उम्मीदवार इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं. रिजल्ट को लेकर 68वीं बीपीएससी (68th BPSC) के अभ्यर्थी काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. अब यह खत्म हो गया है.

806 केंद्रों पर हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

सोमवार की सुबह जारी नोटिफिकेशन में बीपीएससी की ओर से बताया गया है कि परीक्षा में कुल 258036 उम्मीदवारों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया गया है. इसके आधार पर मेधा सूची बनाकर रिजल्ट को जारी किया गया है. 12 फरवरी को बिहार के 38 जिलों के 806 केंद्रों पर 68वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ था.

68वीं बीपीएससी का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं. 

आज 27 तारीख की तिथि में रिजल्ट जारी किया गया है. 27 तारीख में आपको 68वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के रिजल्ट का लिंक दिखेगा.

लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ सामने आएगा.

इसके बाद यहां से रोल नंबर के अनुसार चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा एक और वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

12 मई को होगी मेंस की परीक्षा

68वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे. मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की ओर से कैलेंडर जारी हो चुका है. एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 12 मई को मुख्य परीक्षा होगी. 26 जुलाई को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. 11 अगस्त को इंटरव्यू होगा. इसके बाद नौ अक्टूबर को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा.

बता दें कि 12 फरवरी को परीक्षा हुई थी. इसके बाद आयोग की ओर से 18 फरवरी को अनौपचारिक आंसर-की जारी की गई थी. आयोग ने इन उत्तर-कुंजियों पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 28 फरवरी तक आमंत्रित किया था. बीपीएससी ने फाइनल आंसर-की चार मार्च को जारी कर फिर से आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया. सात मार्च तक आपत्ति दर्ज कराना था. अब समीक्षा के बाद 68वीं बीपीएससी पीटी का रिजल्ट आ गया है.

रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: 'तेजस्वी का जेल जाना है तय', बीजेपी के सुशील मोदी को इस मामले में JDU अध्यक्ष ललन सिंह पर है भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget