एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमला: आग-बबूला हुए शाहनवाज हुसैन और VIP सुप्रीमो, पढ़िए घटना पर किसने क्या कहा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तानी आका के कहने पर घटना में आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है. इसको लेकर देश के अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आंतकी हमला अत्यंत शर्मनाक और कायराना है. जो आतंकी अपने पाकिस्तानी आका के कहने पर इस घटना में शामिल हैं उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी को वहां भेजा है. जो आतंकी इसमें शामिल होंगे उन्हें मौत के घाट उतारा जाएगा. 

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर देश को एकजुट होना चाहिए. विपक्ष जो इसपर बयानबाजी कर रहा है उसे बंद करना चाहिए. सबको एक स्वर, एक आवाज में इकट्ठा होकर देश के साथ खड़ा रहना चाहिए. ये बहुत कायरतापूर्ण हमला है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

'ऐसी बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है'

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर दिया है. निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद और निंदनीय है. मैं उन सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई. शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है और हर ऐसी बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है."

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भी आई प्रतिक्रिया

उधर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमला बेहद ही कायरतापूर्ण और निंदनीय है. मैं मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

'आतंकी हमला बेहद ही कायरतापूर्ण और निंदनीय'

बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमला बेहद ही कायरतापूर्ण और निंदनीय है. मैं मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

यह भी पढ़़ें: पटना में RJD का पोस्टर वार, सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा, चुनाव से पहले कुशवाहा जाति को साधने की तैयारी!

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget