एक्सप्लोरर

Anand Mohan Case: 'एक पूर्व MP के बहाने M-Y समीकरण के 13 दुर्दांत अपराधी छूटेंगे' सुशील मोदी का CM नीतीश पर बड़ा हमला

Sushil Kumar Modi News: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आनंद मोहन मामले को लेकर नीतीश सरकार को घेरा. उन्होंने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार अपना जनाधार और सुशासन की यूएसपी, दोनों खो चुके हैं

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई को लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. इसको लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने सत्ता में बने रहने के लिए लालू-राबड़ी (Lalu-Rabri) परिवार के भ्रष्टाचार और एम-वाई समीकरण के अपराध के आगे घुटने टेक कर समझौता कर लिया है. जघन्य अपराध के मामलों में सजायाफ्ता जिन 27 बंदियों को छोड़ा जा रहा है, उनमें 13 आरजेडी (RJD) के एम-वाई वोट बैंक वाले समुदाय से हैं. क्या ऐसे फैसलों से प्रशासन का मनोबल नहीं तोड़ा जा रहा है? नीतीश कुमार अपना जनाधार और सुशासन की यूएसपी, दोनों खो चुके हैं.

'सरकार का अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा सामने आ गया है'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अनुसूचित समाज से आने वाले आईएएस जी कृष्णैया की हत्या के मामले में जिसकी सजा को सुप्रीम कोर्ट तक ने बहाल रखा, उसे रिहा करने के लिए कानून से छेड़छाड़ करना क्या कानून का राज है?  इस फैसले से सरकार का अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा सामने आ गया है. राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव क्या कृष्णैया हत्याकांड के दोषसिद्ध अपराधी की इस तरह हुई रिहाई को सही ठहरायेंगे?

सुशील मोदी ने उठाया सवाल

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रष्टचार और अपराध के गंभीर मामलों में दंडित लालू प्रसाद जैसे नेताओं को राहत देने वाला विधेयक फाड़ डाला था, लेकिन जब एक अनुसूचित जाति अधिकारी की हत्या के मामले में बिहार सरकार कानून को कमजोर कर रही है, तब वे क्यों चुप्पी साध गए? यदि मारा जाने वाला अधिकारी अनुसूचित नहीं होता, तो क्या अपराधियों को ऐसे छोड़ा गया होता? उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में यदि आईएएस एसोसिएशन की बिहार इकाई सरकार के डर से चुप रहती है, तो प्रशासनिक सेवा का इतिहास उसे माफ नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: 5 दिसंबर 1994: दलित समुदाय से आने वाले जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में हत्या, इस घटना से पहले क्या-क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget