एक्सप्लोरर

हेलीकॉप्टर और जेट खरीदने के बाद पूरा नहीं होगा नीतीश सरकार का कार्यकाल! सुशील मोदी की 'भविष्यवाणी' में कितना दम?

Sushil Modi Statement: सुशील मोदी इन दिनों नीतीश कुमार को हर मुद्दे पर घेर रहे हैं. गुरुवार को सुशील मोदी ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

पटना: हेलीकॉप्टर मुद्दे को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. बीजेपी (BJP) और महागठबंधन दोनों इस मुद्दे को लेकर आमने सामने हैं. वहीं, गुरुवार को बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में जिसने भी जनता के पैसे से विमान-हेलीकॉप्टर खरीदा, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका. अब नीतीश कुमार को तय करना है कि वे विमान खरीद के फैसले पर पुनर्विचार करते हैं या नहीं. 
   
जेडीयू पर सुशील मोदी ने साधा निशाना

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के आदेश से दो हेलीकॉप्टर खरीदे गए थे, फिर राष्ट्रपति शासन के समय राज्यपाल बूटा सिंह के आदेश से 6-सीटर विमान खरीदा गया. ये दोनों अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. जब 5 साल किराए पर हेलीकॉप्टर लिया गया, तो अब अंतिम समय में ख़रीद क्यों? क्या राज्य सरकार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना जन्म दिन हवा में मनाने के लिए 350 करोड़ का बर्थडे गिफ्ट खरीद रही है? 

हेलीकॉप्टर खरीदने का कोई टेण्डर नहीं हुआ- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि जेडीयू विमान की जरूरत के मामले में एक मुख्यमंत्री की तुलना देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कैसे कर सकता है? प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को तो अपने पद का संवैधानिक दायित्व पूरा करने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों में जाना पड़ता है, जबकि मुख्यमंत्री को अपने राज्य के बाहर साल में 2-4 बार ही जाना पड़ता है और नीतीश कुमार वो भी नहीं जाते, फिर 250 करोड़ का जेट प्लेन क्यों खरीदा जाना चाहिए? जेट प्लेन बिहार में केवल 4 जगह उतर सकता है. आगे उन्होंने कहा कि जब वे डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री थे, तब 6-6 बार हेलीकॉप्टर खरीदने का कोई टेण्डर नहीं हुआ. अब तो राज्य सरकारों ने एयरक्राफ्ट खरीदना बंद कर दिया है. लीज पर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘क्या तेजस्वी को गिफ्ट करने के लिए CM नीतीश खरीद रहे जेट’, सुशील मोदी का तंज, कहा- बिहार में ये उपयुक्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget