एक्सप्लोरर

'पिता के समय गुंडा टैक्स वसूलने में माहिर थे', तेजस्वी यादव पर दिलीप जायसवाल का करारा हमला

रोहतास में मकर संक्रांति के भोज कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. इस अवसर पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने चांदी के सिक्कों, तिलकुट और मिठाई से तोलकर भव्य स्वागत किया.

Dilip Jaiswal News: रोहतास के दिनारा के भलुनी भवानी धाम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित भोज कार्यक्रम में सोमवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) भी पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग, जो खुद के सुधरने का दावा करते हैं, वास्तव में "भेड़िया के खाल में भेड़िया" बने हुए हैं. आरजेडी के नेताओं के जरिए गाली-गलौज की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने इसे पार्टी के पुराने चरित्र का प्रमाण बताया.

दिलीप जायसवाल का तेजस्वी यादव पर सीधा हमला

दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार और वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग अपने पिता के समय में "गुंडा टैक्स" वसूलने में माहिर थे, वे आज स्वच्छ छवि के नेता नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों से तेजस्वी यादव घूम-घूमकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे और उनका परिवार बदल गए हैं, लेकिन उनकी हरकतें उनके दावों के विपरीत हैं."

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने घर की सफाई करनी चाहिए, फिर दूसरों पर उंगली उठानी चाहिए. उन्होंने कहा, "तेजस्वी का पूरा कुनबा वसूली मास्टर है."

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत 

दरअसल बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के जरिए आयोजित मकर संक्रांति के भोज कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. इस अवसर पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने चांदी के सिक्कों, तिलकुट और मिठाई से तोलकर भव्य स्वागत किया. इस आयोजन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भोज के दौरान क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ बातचीत की और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने विचार साझा किए. भलुनी भवानी धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को नया रंग दे दिया है, और प्रदेश में भाजपा-राजद के बीच चल रही बयानबाजी को और तेज कर दिया है.

ये भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड को बनाया बंधक फिर तीन लोगों ने प्रेमिका की लूटी अस्मत, भागलपुर में पहाड़ पर मनचलों की दरिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget