एक्सप्लोरर

VIDEO: सम्राट चौधरी का तूफानी बयान जारी... कहा- 'नीतीश कुमार से बड़ा डरपोक कोई नहीं', किसे बोला चोर का बेटा?

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में किसी भी हालत में न लालू प्रसाद यादव की आने वाले दिनों में सरकार बनेगी न नीतीश कुमार की बनेगी.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) बुधवार (11 अक्टूबर) की शाम एक बार फिर महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) पर खूब बरसे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधते हुए कहा कि जितनी गाली देना है, देते रहें, सम्राट चौधरी न झुकने वाला है न टूटने वाला है. कहा कि मैं जानता हूं कि नीतीश कुमार से बड़ा राजनीतिक डरपोक कोई नहीं हो सकता.

'शर्म नहीं आती बैठकर सत्ता चला रहे हैं?'

सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं लालू प्रसाद यादव को भी जान रहा हूं. एकदम स्पष्ट रहिए, बिहार में किसी भी हालत में न लालू प्रसाद यादव की आने वाले दिनों में सरकार बनेगी न नीतीश कुमार की बनेगी. मैं जानता हूं कि लालू प्रसाद यादव ने किस तरह नीतीश कुमार को पिटवाने का काम किया था. शर्म नहीं आती बैठकर सत्ता चला रहे हैं? मेरे पिता जी तीन-तीन युद्ध लड़ कर आए हैं. मैं चोर का बेटा नहीं हूं, जो चोर का बेटा है वो जाने."

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "मेरी मां की मृत्यु हुई तो मैंने अपनी जमीन पर अपनी मां की प्रतिमा लगवाई. आपको तो अपनी जमीन देकर व्यवस्था करनी चाहिए थी. कुछ लोग सत्ता का दुरुपयोग करके नकली स्वतंत्रता सेनानी बनाकर अपने पिता जी को सरकारी पैसे का खर्चा का दुरुपयोग करके महिमा मंडित कर रहे हैं, अपनी पत्नी की प्रतिमा लगा रहे हैं, सत्ता दुरुपयोग से नहीं चलती है, सत्ता लोक लाज से चलती है. "

बापू सभागार में था मिलन समारोह कार्यक्रम

दरअसल बुधवार को पटना के बापू सभागार में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पूर्व एमएलसी प्रोफेसर रणवीर नंदन एवं पूर्व प्रत्याशी शंकर झा के अभिनंदन सह मिलन समारोह कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता शामिल हुए. मिलन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महामंत्र को पूरा करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के बाद सम्राट चौधरी मीडिया से बात कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP ने उठाया लालू के दबाव का मुद्दा तो नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी पर खूब बोले CM

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget