एक्सप्लोरर

बिहार के CM नीतीश कुमार में BJP को दिख रहा 'भगवान', क्यों कहा उनके पास दैवीय शक्ति? जानें

Bihar CM Nitish Kumar: जेडीयू कार्यालय में शुक्रवार को एनडीए गठबंधन के सभी पांच दलों के नेताओं ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बहुत कुछ कहा.

Bihar News: एक तरफ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जो हैं वो नीतीश सरकार पर हमलावर हैं तो दूसरी ओर बीजेपी को मुख्यमंत्री में भगवान दिख रहा है. शुक्रवार (20 फरवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है. प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री जिस तरह से काम कर रहे हैं मतलब कहा जा सकता है कि जो चीज सोचा वह मिल गया.

दिलीप जायसवाल ने कहा, "कभी सोच भी नहीं सकता था कोई कि 40 मेडिकल कॉलेज बिहार में बन जाएगा. यह कोई मामूली बात नहीं है. लगता है नीतीश कुमार जी में कोई दैवीय शक्ति आ गई है. बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति प्रगति यात्रा में दिखाई है." 

दिलीप जायसवाल बोले- 'मैं अचंभित हूं'

नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी नेता ने आगे कहा कि एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष से अलग हटकर एक व्यक्ति के रूप में भी देखकर मैं अचंभित हूं. उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम कर सकता है उसके अंदर दैवीय शक्ति होती है. मुझे तो यही एहसास हुआ है.

तेजस्वी यादव की ओर से प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा कहे जाने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव सही कह रहे हैं. तेजस्वी यादव को बिहार की दुर्गति ही करनी है. जिस आदमी का पूरा परिवार बिहार की दुर्गति का जिम्मेदार है उसको तो दुर्गति ही दिखाई देगी. जैसा सोच रखेगा वैसा ही दिखाई देगा. तेजस्वी यादव के हिसाब से वही है. 

दरअसल शुक्रवार को जेडीयू कार्यालय में एनडीए गठबंधन के सभी पांच दलों के नेताओं ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया गया कि 15 जनवरी से पूरे बिहार में एनडीए गठबंधन का सामूहिक कार्यकर्ता सम्मेलन सभी जिलों में किया जा रहा है. अब तक चार चरण संपन्न हो चुका है. पांचवें चरण की शुरुआत 27 फरवरी से होने जा रही है. 27 फरवरी को समस्तीपुर, एक मार्च को मधेपुरा, 9 मार्च को शेखपुरा, 22 मार्च को मुंगेर, 23 मार्च को पूर्णिया, 23 मार्च को कटिहार, 29 मार्च को भागलपुर, 29 मार्च को नवगछिया और 30 मार्च को बांका में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा.

यह भी पढ़ें- 'मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी', बिहार में चुनाव से पहले इस नेता ने कर दिया चैलेंज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget