एक्सप्लोरर

Bihar News: 'सड़क छाप गुंडा' का बदला 'टपोरी' से, BJP ने मुकेश सहनी को दिया जवाब, कर दी संस्कार की बात

Kurhani By Election 2022: मुकेश सहनी ने कुढ़नी में सोमवार को बीजेपी पर हमला बोला था. संजय जायसवाल पर निशाना साधा जिसके बाद बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने पलटवार किया है.

पटना: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होने वाला है. इससे पहले पार्टियों के बीच बयानबाजी जारी है. हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है. इस बीच बयानों से बीजेपी और मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी वीआईपी आमने सामने है. सोमवार को मुकेश सहनी ने एक तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सायसवाल (Sanjay Jaiswal) को सड़क छाप गुंडा बता दिया तो वहीं पलटवार करते हुए बीजेपी ने उन्हें टपोरी कहा है.

बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने मुकेश सहनी को जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि यह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है. मुकेश सहनी मुंबई के टपोरी की तरह प्रवचन कर रहे हैं. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मुकेश सहनी में अगर संस्कार बचा होता तो वह अपना सरकारी बंगला कब का खाली कर चुके होते हैं मगर वह कह रहे हैं कि वह जुर्माना देकर उस बंगले में रह रहे हैं. ऐसा लगता है जुर्माना देकर रहना मानो कोई पदक जीतना जैसा हो.

मुजफ्फरपुर में मुकेश सहनी ने बोला था हमला

दरअसल, सोमवार को वीआईपी सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कुढ़नी पहुंचे थे. यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसी दौरान सहनी ने संजय जायसवाल को लेकर बयान दिया था. उन्होंने संजय जायसवाल को रोड छाप गुंडा बताया. कहा कि वह मुझे यानी पिछड़े को दबाना चाहते हैं. मैं दबने वाला नहीं हूं.

आगे कहा कि मैं मुंबई छोड़कर यहां आया हूं इतनी आसानी से हार नहीं मानूंगा. सहनी ने कहा कि वो 30 गुना ज्यादा किराया देकर उस घर में रह रहें हैं. इसको लेकर उन्हें सरकार से बात करनी चाहिए. मुझपर आरोप नहीं लगाना चाहिए. इसी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें- पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा क्यों नहीं दिला पाए नीतीश-लालू? सुशील मोदी बोले- ज्यादा इतराना नहीं चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget