एक्सप्लोरर

‘गैर-जिम्मेदार’ और ‘सत्ता का भूखा’, पटना में विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- मिलेगा करारा जवाब

BJP President JP Nadda: जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का नया वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि उनकी मानसिकता कितनी गंदी है. नड्डा ने कहा कि विपक्ष को जनता से करारा जवाब मिलेगा.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की ‘घृणित मानसिकता’ को दर्शाता है. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को जनता से करारा जवाब मिलेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने पटना में एक समारोह को संबोधित करते हुए विपक्ष को ‘गैर-जिम्मेदार’ और ‘सत्ता का भूखा’ करार दिया.

राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों में ‘असंगतता’ का आरोप लगाया. नड्डा ने पिछले महीने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में हुई घटना और विपक्षी दल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक एआई-जनरेटेड वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि मोदी की दिवंगत मां को किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा अपशब्द कहे गए.

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का नया वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि उनकी मानसिकता कितनी गंदी है. नड्डा ने कहा, “विपक्ष को जनता से करारा जवाब मिलेगा.” ‍‍उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आपत्ति जताने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की और कहा कि महाराष्ट्र के बारे में उनके आरोप कभी भी एक जैसे नहीं रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कभी वह (राहुल गांधी) आरोप लगाते हैं कि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले 70 लाख मतदाता जोड़े गए थे, तो कभी वह यह संख्या एक करोड़ बताते हैं, नड्डा ने जोर देकर कहा कि वह 2005 तक राज्य में व्याप्त अराजकता के ‘प्रत्यक्षदर्शी’ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो स्थिति सुधारी.

नड्डा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राजग के शासन में बिहार दोहरे अंकों की विकास दर दर्ज कर रहा है और जो लोग दसवीं कक्षा तक भी नहीं पहुंच पाए, वे इस तथ्य की सराहना नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, “बिहार के लोग जंगल राज को कभी नहीं भूल सकते. लालू प्रसाद के कार्यकाल में यहां के लोग राज्य से पलायन करने को मजबूर हुए थे। मुझे कहना होगा कि राजद भ्रष्टाचार और जंगल राज से जुड़ा है.”

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राजद का मतलब समझते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रंगदारी’, ‘ज’ का मतलब ‘जंगलराज’ और ‘द’ का मतलब ‘दादागिरी’ है. नड्डा ने कहा कि आज मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लोग विकास देख रहे हैं. केंदीय मंत्री ने कहा, “2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज क्या है? 2005 से पहले तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और सत्ता समर्थित अपराध की राजनीति थी. आज राजग सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है.”

'गरीबी में 80 प्रतिशत की कमी आई'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि जब मोदी सत्ता में आए थे, तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और अब देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश में आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं. नड्डा ने कहा कि इसी तरह अत्यधिक गरीबी में 80 प्रतिशत की कमी आई है. उन्होंने कहा, “मोदी ने 14 करोड़ से अधिक घरों में नल के माध्यम से पानी और चार करोड़ से अधिक गरीब लोगों को आवास प्रदान किया है.”

ये भी पढ़ें: 'विरुद्ध में किसी को ताकत आजमाना है, तो...', चिराग को चुभ जाएगी बात! बिना नाम लिए जीतन राम मांझी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget