एक्सप्लोरर

सुशील मोदी को लेकर BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने दिया बयान, कहा- पार्टी कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने सुशील मोदी को लेकर बयान देते हुए कहा कि बीजेपी में हम कार्यकर्ता हैं और ये हमारा सौभाग्य है. हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की गठन हो चुकी है. जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इतिहास रचते हुए सोमवार को लगतार सातवीं बार राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन इस बार उनका और उनके पुरानी साथी सुशील मोदी का साथ छूट गया.

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया हो. ऐसे में अब तक बिहार के डिप्टी सीएम की भूमिका निभाने वाले सुशील मोदी को अब कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन सब के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने सुशील मोदी को लेकर बयान देते हुए कहा कि बीजेपी में हम कार्यकर्ता हैं और ये हमारा सौभाग्य है. हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं.

वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने के संबंध में कहा कि उन्‍होंने कहा कि बिहार का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. राज्‍य नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास करेगा.

इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के दिन जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार से पूछा गया था कि सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री क्यूं नहीं बनाया गया तो उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी को डिप्टी सीएम क्यूं नहीं बनाया गया यह सवाल आपको बीजेपी नेताओं से पूछना चाहिए. यह फैसला बीजेपी का है, ऐसे में वो ही जवाब दे पाएंगे. हमने जनादेश के आधार पर सरकार बनाई है और आगे अब हमें साथ मिलकर काम करना है.

हालांकि, बीते दिनों बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र पडणवीस ने संकेत दिया है कि सुशील मोदी को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम न बनाए जाने से नाराज हैं.

फडणवीस ने कहा था, “सुशील मोदी जी नाराज नहीं है. वह हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं. पार्टी उनके बारे में सोच रही है, उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी जाएगी.” उन्होंने कहा था कि हम बहुत खुश हैं, बिहार में बहुत अच्छी जीत NDA को मिली है. आज एक मजबूत सरकार ने जन्म लिया है, अगले 5 साल ये सरकार चलेगी और बिहार को आगे लेकर जाएगी."

दरअसल, सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले से थोड़े निराश दिखे थे. उन्होंने इस संबंध में अपने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘बीजेपी एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा.’’ सुशील मोदी ने कहा था, ‘‘आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget