एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए BJP MLA ने मांगी जगह, JDU MLC बोले- सांप्रदायिकता ना फैलाएं

जेडीयू एमएलसी ने कहा, " हमलोग हमेशा से एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते आए हैं. कोई भी काम ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचें. हम लोगों में बर्दाश्त करने की शक्ति होनी चाहिए."

पटना: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) में नमाज अदा करने के लिए रूम दिए जाने के बाद देश में सियासत तेज हो गई है. हेमंत सरकार (Hemant Government) के इस फैसले पर अलग-अलग पार्टी के नेता अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इधर, झारखंड की राजनीतिक तपिश बिहार पहुंचने लगी है. बिहार में भी नेता अब विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में धार्मिक गतिविधियों के लिए जगह मांग रहे हैं. बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachaul) ने बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने और प्रार्थना करने की जगह देने की मांग की है.

संविधान का मजाक उड़ाया गया

मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, " ये जो अभी झारखंड विधानसभा में नमाज रूम दिया गया है, वो संविधान के खिलाफ है. धर्मनिरपेक्ष राज्य और राष्ट्र की जो कल्पना है, उसमें सत्ता धर्म के लिए कोई सुख सुविधा नहीं दे सकती. धर्म व्यक्तिगत चीज होता है, लेकिन वहां नमाज रूम देकर के संविधान का मजाक उड़ाया गया है और तुष्टिकरण व वोट बैंक की नीति अपनाई गई है. अगर नमाज के लिए रूम दिया गया है, तो हनुमान चालीसा और प्रार्थना के लिए रूम दिया जाना चाहिए. ये हम सरकार से मांग करते हैं."

जेडीयू एमएलसी ने आपत्ति जताई

हालांकि, बीजेपी विधायक की इस मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के एमएलसी गुलाम गौस (Ghulam Gaus) ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा, " देश में सभी धर्म के लोग एक समान हैं. इस देश की बहुत गौरवशाली परंपरा रही है. मुझे जहां तक याद है, इस देश में सबसे पहले जिस मस्जिद का निर्माण हुआ था, वो हिन्दू राजाओं की देख रेख में हुआ था. अमृतसर स्वर्ण मंदिर की नींव मुस्लिम राजा ने डालने का काम किया. अमरनाथ गुफा की तलाश मुस्लिम पहाड़ी ने की थी."

उन्होंने कहा, " हमलोग हमेशा से एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते आए हैं. कोई भी काम ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचें. हम लोगों में बर्दाश्त करने की शक्ति होनी चाहिए. लेकिन कुछ लोग इंतेजार में रहते हैं कि कोई मौका आए तो हमलोग खुराफात करें. जहां तक नमाज के सवाल है तो नमाज तो हम हर जगह पढ़ सकते हैं, इसलिए हमारा यही कहना है कि इन सब बातों को लोग राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाए. कोई वोट के उदारता ना दिखाए या कोई वोट के लिए सांप्रदायिकता ना फैलाएं. हमारी यही अपील है."

बीजेपी विधायक बेतुकी बातें कर रहे

इधर, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, " बीजेपी विधायक बेतुकी बातें कर रहे हैं. हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए उनके घर में जगह नहीं है, इसलिए वो विधानसभा में पढ़ने के लिए जगह की मांग कर रहे हैं. धार्मिक ग्रंथ तो लोग कहीं भी पढ़ सकते हैं. ये आस्था का विषय है, राजनीति का विषय नहीं है."

मृत्युंजय तिवारी ने कहा, " धर्म के नाम पर नफरत फैलाना, समाज को तोड़ना, सम्प्रदायिकता भड़काना यही बीजेपी के लोगों का काम है. वो मुद्दे पर कभी बात नहीं करते. अब तो केंद्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार है, वो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से जगह ले लें. इससे भी मन न भरे तो लाल किला पर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इनको धर्म के नाम पर केवल राजनीति चमकानी है. इससे ज्यादा इनको कुछ नहीं करना."

यह भी पढ़ें -

RJD और JDU में ‘ट्विटर वॉर’, तेजस्वी के सवाल का निखिल मंडल ने दिया जवाब, कहा- हम आपकी तरह नहीं

Bihar News: शक ना हो इसलिए ज्वानिंग के एक साल बाद ड्यूटी पर आया फर्जी सिपाही, DSP ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget