एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'अपनी गलती के कारण हारी BJP', उपचुनाव में भाजपा की हार पर मांझी ने साधा निशाना, पढ़ें क्या कहा

मांझी ने कहा, " बीजेपी ने अपनी मर्जी से निर्णय लिया और अपनी गलती के कारण उसे हार मिली. जिस नेता के निधन से सीट खाली होती है, उपचुनाव में उसी नेता के घर के सदस्य को उम्मीदवार बनाया जाता है."

हाजीपुर: बोचहां उपचुनाव में बीजेपी (BJP) की हार पर विवाद जारी है. विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के नेता भी बीजेपी को ही उपचुनाव में हार का जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने इस संबंध में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन ने उनकी और मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की बात मान ली होती, तो ऐसी नौबत नहीं आती. बिहार एनडीए में कोआर्डिनेशन कमेटी नहीं है. इसी कारण बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.

अपनी गलती के कारण हारी बीजेपी

मांझी ने कहा," बीजेपी ने अपनी मर्जी से निर्णय लिया और अपनी गलती के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा. जिस नेता के निधन से सीट खाली होती है, उपचुनाव में उसी नेता के घर के सदस्य को उम्मीदवार बनाया जाता है, यह नियम भी कहता है. लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया. नतीजा सबके सामने है." 

इधर, लगातार भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे मांझी ने फिर एक उनके संबंध में विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं हैं. वे एक काल्पनिक किरदार हैं. मैं उनको भगवान नहीं मानता और आगे भी हरगिज नहीं मानूंगा, चाहे लोग कितना भी जोर लगा लें. 

'मैं राम को भगवान नहीं मानूंगा'

मांझी ने कहा, " कुछ लोग मेरे बयान पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही इस फिराक में हैं कि वे मुझे जबरदस्ती राम को भगवान मनवा दें. लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. कोर्ट ने भी राम को काल्पनिक बताया है, इसलिए वे भगवान नहीं है. लोग पत्थर-पहाड़ की पूजा करें, राम की पूजा करें, लेकिन मैं राम को भगवान नहीं मानूंगा."

वहीं, धार्मिक जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने की  अपनी मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसे दंगा भड़काने वाली यात्रा पर बिल्कुल बैन लगाना चाहिए. लोग वैसे धर्म को मानें, जिससे लोगों का फायदा हो. बता दें कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी मुजफ्फरपुर से पटना आवास के लिए जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर में उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात की. साथ ही पत्रकारों से भी बातचीत की.

यह भी पढ़ें -

Bihar AES Update: भीषण गर्मी के बीच बढ़ रहे AES के मामले, अब तक 17 बच्चों में बीमारी की पुष्टि, दो की मौत

Bihar Weather Update: गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत, पटना-गया सहित इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget