एक्सप्लोरर

UP से CM नीतीश के चुनाव लड़ने की चर्चा पर BJP ने बताई असली वजह, कहा- हिम्मत है तो बिहार के किसी भी सीट लड़ लें

Lok Sabha Elections 2024: यूपी से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की बात पर बीजेपी ने हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि ये डर कर भागने को तैयार हैं.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सुर्खियों में आ गए हैं. वहीं. इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इनकी हिम्मत है बिहार के किसी भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ लें. कोई ताकत इन्हें जीता नहीं पाएगी, ये डर कर भागने को तैयार हैं. हिम्मत है तो नालंदा से चुनाव लड़े लें, बुरी तरह से हारेंगे, ये डरे हुए लोग हैं. 'दूर का डोल सुहावन लागे', ऐसी स्थिति में ये बाहर जा रहे हैं. बिहार के कार्यकर्ता जहां भी जाएंगे, इनका सच उजागर करेंगे. सिद्धांतविहीन लोग समझौता करके फिर से बिहार में जंगलराज लाने का काम कर रहे हैं.

कोई ताकत ललन सिंह को बचाने वाली नहीं है- विजय कुमार सिन्हा

पटना साहिब से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खुली चुनौती देता हू्ं कि पटना साहिब से चुनाव लड़ लें, एक लाख से ज्यादा वोट से चुनाव हारेंगे. बिहार में किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें, वो चुनाव हारेंगे. वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि मुंगेर से चुनाव हारेंगे. कोई ताकत ललन सिंह को बचाने वाली नहीं है.

'बीजेपी बिहार को बंगाल नहीं बनने देगी'

वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने राबड़ी देवी द्वारा मुहर्रम जुलूस की पूजा करने पर कहा कि लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. वोट के लिए विशेष समुदाय के लोगों को खुश करने में लगे हैं. राज्य सरकार की तुस्टीकरण की नीति के कारण बिहार में हिंदुओं पर अल्पसंख्यकों द्वारा अत्याचार बढ़ता जा रहा है, जब पीड़ित हिन्दू महिला, दलित या कमजोर वर्ग के लोग पुलिस में शिकायत करने जाते हैं तो उल्टे उनपर ही मुकदमा कर दिया जाता है. पूर्णिया, अररिया, कटिहार, दरभंगा और बेगूसराय जिलों में हाल की घटनाएं इसका प्रमाण है. बीजेपी बिहार को बंगाल नहीं बनने देगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Enumeration: 'तभी से कुछ राजनीतिक दल…', जाति गणना पर फिर तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget