एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय कुमार सिन्हा का लालू यादव पर कड़ा प्रहार, कहा- 'वह चाहे जितनी भी कोशिश कर लें...'

Vijay Kumar Sinha: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी के सत्ता में रहने के दौरान 'जंगल राज' था.

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद पर प्रहार करते हुए दावा किया कि वह चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, कभी भी भ्रष्टाचार के दाग से छुटकारा नहीं पा सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में आरजेडी के सत्ता में रहने के दौरान 'जंगल राज' था. आरजेडी अपने नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 'राज्य के भविष्य' के रूप में प्रचारित करता है, लेकिन लोग वंशवादी राजनीति और भाई-भतीजावाद को खारिज कर देंगे और उसे चुनेंगे जो उनके हित में काम करेगा.

विपक्ष के आरोप को किया खारिज 

विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे विपक्षी नेताओं को अपने पाले में लाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और जब वे बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो उनके 'दाग बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुल जाते हैं'. लालू प्रसाद ने भी ऐसी कोशिश की थी. वह बीजेपी की मदद से पहली बार (बिहार के) मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन, बीजेपी ने उन्हें कभी अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में नहीं डाला.

'भ्रष्टाचार का दाग नहीं धुल सकता कभी'

डिप्टी सीएम ने कहा कि चाहे वह (लालू) कितनी भी कोशिश कर लें, उन पर लगा भ्रष्टाचार का दाग कभी नहीं धुल सकता. बीजेपी हमेशा लोगों को मौका देती है, लेकिन पार्टी कभी भी उन लोगों को मौका नहीं देती, जो दागी और भ्रष्ट हैं तथा समाज में नफरत की भावना पैदा करते हैं. ऐसे लोग कभी भी बीजेपी में नहीं रह सकते.

बता दें कि राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ 2017 के भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया है. इस मामले में सीबीआई क्लीन चिट दे दी है. इस पर विपक्ष जमकर बीजेपी पर निशाना साध रहा है.

ये भी पढ़ें: NDA के मुजाहिद आलम ने किशनगंज से भरा पर्चा, महागठबंधन की परंपरागत सीट पर दिखेगा त्रिकोणीय मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget