एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'CM नीतीश ने RJD के मंत्रियों की औकात नौकरों-जैसी बना दी है', शिक्षा विभाग विवाद पर BJP का तंज

Bihar Education Department Dispute: शिक्षा विभाग विवाद को लेकर बिहार में खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बयान दिया.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के मंत्रियों की औकात नौकरों-जैसी बना दी है. अफसर उनकी बात नहीं सुनते. अधिकारियों की ट्रांसफार्मर-पोस्टिंग का अधिकार जेडीयू (JDU) के मुख्यमंत्री के हाथ में है, इसलिए नौकरशाही जेडीयू के मंत्रियों-कार्यकर्ताओं के अलावा किसी को महत्व नहीं देती. जो हालत शिक्षा विभाग की है, वही सभी विभागों की है. आरजेडी कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं.

'आरजेडी के विधान पार्षद का सुझाव सही है' 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने आरजेडी कोटे के विभाग में ऐसे अफसर बैठा दिए हैं, जो मंत्रियों पर लगाम कस सकें. आरजेडी के विधान पार्षद का यह सुझाव सही है कि नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग के अवर प्रधान सचिव को ही अपना सलाहकार बना लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अफसर आरजेडी के मंत्रियों को परेशान कर रहे हैं और दूसरी तरफ जेडीयू के मंत्री बयान देकर अफसरों को पोलिटिकल कवर दे रहे हैं.

'शिक्षा विभाग का मामला काफी तूल पकड़ चुका है- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि आरजेडी-जेडीयू के मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से विकास के काम ठप हैं. मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं. शिक्षा विभाग में अब या तो मंत्री चंद्रशेखर रहेंगे या वर्तमान प्रधान सचिव. मामला काफी तूल पकड़ चुका है, लेकिन दोनों दल कह रहे हैं 'ऑल इज वेल'. वहीं, इसको लेकर आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केके पाठक को ही अपना प्रधान सचिव नियुक्त कर लें, जिससे सभी विभागों की अच्छे से मॉनिटरिंग कर सकेंगे. इससे बिहार के विकास में गति मिलेगी. इस मुद्दे पर आरजेडी और जेडीयू के बीच ही घमासान छिड़ गया है.

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: JDU में टूट को लेकर मांझी के दावे पर एबीपी सी वोटर ने कराया सर्वे, जानें किसे मिली राहत और किसे झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget