एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'नीतीश कुमार नाक भी रगड़ लें तो भी अपने साथ नहीं मिलाएंगे', सुशील मोदी का जोरदार बयान

Sushil Kumar Modi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार आना भी चाहें तो भी उनका स्वागत नहीं है. वह वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खो चुके हैं.

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सोमवार (25 सितंबर) को बयान देते हुए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर करारा प्रहार किया. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सभी रास्ते बंद हैं. अब अगर नीतीश कुमार नाक भी रगड़ लें तब भी हम उन्हें अपने साथ नहीं मिलाएंगे. नीतीश कुमार की अब बिहार की राजनीती में कोई भी हैसियत नहीं बची है. 

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार दो वोट भी अपने साथ करने की हैसियत में भी नहीं बचे हैं. नीतीश कुमार अब एक राजनीतिक बोझ बन चुके हैं और जो बोझ बन चुका है उसको ढोने का काम बीजेपी क्यों करेगी?

सुशील मोदी बोले- 2024 और 2025 का जीतेंगे चुनाव

बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आगे कहा- "एक बार नहीं बल्कि दो बार अमित शाह ने स्पष्ट किया कि बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद हैं. हमलोग 2024 का लोकसभा और 2025 में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे. मैंने साफ कर दिया है कि वह (नीतीश कुमार) अब बीजेपी में शामिल नहीं हो सकते."

एनडीए के साथ जा सकते हैं सीएम नीतीश?

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ जंग छेड़ दी है और विपक्षी दलों को एकजुट किया है. वहीं दूसरी ओर कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक बार फिर से एनडीए के साथ जा सकते हैं. सोमवार (25 सितंबर) को उन्होंने इससे जुड़े सवाल पर अपना रुख साफ किया. पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह फालतू बात है. किसको क्या चर्चा करना है छोड़िए. हमने विपक्षी दलों को एकजुट किया है. कितनी बड़ी उपलब्धि हो रही है. कौन क्या कहता है उससे क्या लेना देना है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: नीतीश कुमार का लगाव NDA की तरफ? मुख्यमंत्री ने साफ किया रुख, कहा- 'आप जान रहे हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget