एक्सप्लोरर

BJP Statement: '...पलायन रोकना टेढ़ी खीर', बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर जानें शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा? 

Shahnawaz Hussain Statement: बिहार में औद्योगिक विकास सहित कई मुद्दों के सवाल पर बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार को आड़े हाथों लिया.

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) का मानना है कि राज्य में औद्योगिक विकास के बिना पलायन रोकना टेढ़ी खीर है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज तक बिहार की सत्ता में रहे किसी भी सरकार ने दृढ़ता और समर्पणभाव से इस ओर कार्य नहीं किया, जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि मुझे करीब दो वर्ष तक प्रदेश के उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करने का मौका मिला था. मैने काफी प्रयास कर यहां इथेनॉल कारखाने को लेकर वर्षों से बंद दरवाजा खोला था. कई योजनाएं थी, लेकिन सरकार बदलते ही योजनाएं धराशाई हो गई.

इन्वेस्टर्स समिट पर बोले पूर्व उद्योग मंत्री 

हाल ही में पटना में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के विषय में पूछने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह समिट बड़ा था, लेकिन जितना बिहार को इससे लाभ उठाना चाहिए था, वह सरकार नहीं उठा सकी. उन्होंने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उद्योग का क्षेत्र आंकड़ों की बाजीगरी से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है, इसको सरजमीं पर उतारना पड़ता है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इतना बड़ा समिट था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समिट में कितना समय दे पाए, यह देखने वाली बात थी. वह समिट में गए लेकिन सार्वजनिक रूप से संबोधन नहीं किया. आखिर इसका क्या संदेश जाएगा.

आरजेडी पर बीजेपी का निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने यह भी कहा कि उद्योग और अपराध साथ-साथ नहीं चल सकता. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पटना मे इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर लोगों की आंखो मे धूल झोंकने का काम किया गया. जब उस बैठक के दरम्यान मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा, कैसे बिहार मे लोग उद्योग लगाएंगे.उद्योग विभाग मंत्रालय आज आरजेडी के पास है, जिसका इतिहास उद्योगपतियों को पता है. कैसे कोई विश्वास करेगा? हुसैन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है, लेकिन सरकार ही रूठी रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मौजूदा योजनाओं के तहत बिहार में आधारभूत संरचनाएं पूरी तरह तैयार हैं. अब जरूरत है केवल दृढ़तापूर्ण औद्योगिक विकास की.

बिहार में उद्योगों की संख्या मात्र 3429 है- शाहनवाज हुसैन 

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिना औद्योगिक विकास के बिना पलायन रोकने की कल्पना नहीं की जा सकती. औद्योगिक विकास से बड़े रोजगार के अवसर खुलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार बहुत पीछे चला गया है, इसलिए छोटे उद्योगों से बहुत कुछ हासिल नहीं किया जा सकता. आज देश में लगे उद्योगों की संख्या जहां 2 लाख 46 हजार से ज्यादा है, वहीं, बिहार में उद्योगों की संख्या मात्र 3429 है. अगर उद्योग में पूंजी निवेश की बात की जाए तो देश में औसतन प्रति कारखाने 15 करोड़ रुपए का निवेश है तो बिहार में यह निवेश प्रति कारखाना मात्र 4 करोड़ रूपए है.

'जेडीयू में अभी से ही हलचल है और चुनाव के पहले टूट निश्चित'

जेडीयू में उभरे विवाद के सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा कि जेडीयू कभी अकेले सरकार नहीं बना पाई है. नीतीश कुमार के हाल के बयानों और उनकी पलटी मारने की छवि से उनके राजनीति विश्वसनीयता कम हुई है. लोकसभा चुनाव के पहले जेडीयू में अभी से ही हलचल है और चुनाव के पहले टूट निश्चित है. बीजेपी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता देश के लोगों के बीच ही नहीं विदेशों में भी बढ़ी है. 'इंडिया' गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में शामिल अधिकांश दल या तो अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं या भ्रष्टाचार के आरोपी हैं. ऐसे में ये गठबंधन बनाने में जुटे हैं, लेकिन नेतृत्व तय नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार का JDU सर्वेसर्वा बनना RJD को नहीं आ रहा रास? बढ़ती दूरियां महागठबंधन को पहुंचा सकती हैं नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget