एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: विपक्षी बैठक पर नित्यानंद राय ने उठाए कई सवाल, 2024 चुनाव में बताया देश की जनता का मूड

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से सभी पार्टियां जुट गईं हैं. वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

पटना: विपक्षी बैठक (Opposition Parties Meeting) को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इसको लेकर बीजेपी (BJP) के निशाने पर नीतीश कुमार आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने विपक्षी बैठक पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पटना की सड़कों पर अनेकों दूल्हों की दावेदारी लगी हुई है. दूल्हा कौन है यह तो साफ समझ आ गया है कि वहां कोई दावेदारी ही नहीं है. विपक्ष एक साथ लड़े या न लड़े उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. 2024 में जनता नरेंद्र मोदी को ही फिर से प्रधानमंत्री बनाएगी.

विपक्ष के पास कोई नीति और नेता नहीं है-नित्यानंद राय 

विपक्षी बैठक से बीजेपी को होनी वाली समस्या पर नित्यानंद राय ने कहा कि बीजेपी को कोई परेशानी नहीं बढ़ने वाली है. नेताओं की गोलबंदी हो रही है जो पता नहीं कौन किसके साथ जाएगा, लेकिन इस देश की जनता गोलबंद हो चुकी है और फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानंत्री बनाएगी. भारत की जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस चुके हैं. विपक्ष के पास कोई नीति और ना नेता है.

'देश की जनता यह मन बना चुकी है'

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी गठबंधन में कोई नेता और नीति नहीं हो तो जनता उसे स्वीकार नहीं करती है. वहीं, कर्नाटक चुनाव में हार पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम राज्य का चुनाव है. चुनाव के दौरान भी लोग मोदी-मोदी की नारे लगा रहे थे. लोकसभा की चुनाव में कर्नाटक में भी बीजेपी की जीत होगी. देश की जनता यह मन बना चुकी है.

चल रही है विपक्ष की बैठक

बता दें कि विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक शुक्रवार को पटना में शुरू हो गई है, जिसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हो रही है. 

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों की बैठक पर सुशील मोदी का तंज, कहा- 'दिल मिले ना मिले, हाथ मिलाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget