एक्सप्लोरर

Bihar: BJP का CM नीतीश कुमार पर निशाना- कहा, 'परिवारवाद के खिलाफ लें एक्शन, हटें या हटाएं'

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को परिवारवाद के खिलाफ जमकर बोला. वहीं, सीएम नीतीश के इस बयान पर बीजेपी नेता कुंतल कृष्ण ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर बुधवार को परिवारवाद को लेकर इशारों-इशारों में कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) पर निशाना साधा था. वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण (Kuntal Krishna) ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने भाषणों में परिवारवाद का विरोध कर रहे हैं और बिहार में सट्टा की मलाई महापरिवारवादी आरजेडी और कांग्रेस के साथ खा रहे हैं यह कैसा विरोध है? अगर सही में नीतीश कुमार परिवारवाद के खिलाफ हैं तो तुरंत इन परिवारवादिओं का साथ छोड़े, सत्ता से इन्हें हटाए या उनके साथ वाली सत्ता को त्यागें. 

कर्पूरी जयंती के मौके पर सीएम नीतीश ने कही थी ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी जयंती के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि आज हमलोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के कार्यों को आगे बढ़ाया है, लेकिन आजकल लोग परिवारवाद को आगे बढ़ाते है. जब जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का देहावसान हो गया तब हमलोगों ने उनके सुपुत्र रामनाथ ठाकुर को आगे बढ़ाया. उन्हें पार्टी में स्थान दिया, मंत्री बनाया, सांसद बनाया. आजकल बहुत लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, लेकिन जननायक ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया और उन्हीं से सीख लेते हुए हमने भी अपने परिवार को कभी आगे नहीं बढ़ाया.

जननायक के कार्यों को हमें हमेशा याद रखना है- सीएम

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग को जोड़कर आरक्षण दिया गया. जननायक कर्पूरी ठाकुर ने ही पहली बार वर्ष 1978 में पिछड़ा वर्ग को 8 प्रतिशत और अति पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत आरक्षण दिया. अति पिछड़ा वर्ग ज्यादा गरीब है और उनकी संख्या भी ज्यादा है. जननायक के कार्यों को हमें हमेशा याद रखना है. हमलोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव आंबेडकर, लोक नायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलनेवाले लोग हैं. हमको मौका मिला तो हमने उन्हीं लोगों के कार्यों को आगे बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश कुमार? अब आई ये बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget