एक्सप्लोरर

Bihar: 'विपक्ष जोड़ो नहीं आंख फोड़ो अभियान है', नीतीश की मुहिम पर अश्विनी चौबे ने ली चुटकी, बताया CM का मकसद

BJP Reaction: सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर काफी एक्टिव दिख रहे हैं. वहीं, इस पर बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता को लेकर लगातार देश में दौरा कर रहे हैं और विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वहीं, सीएम की यात्रा को लेकर बीजेपी (BJP) हमलावर है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने गुरुवार को कहा कि यह विपक्ष जोड़ो नहीं आंख फोड़ो अभियान है. अब नीतीश कुमार में गुण नहीं सिर्फ अवगुण है. वे बस यह कहकर जनता को ठगने के लिए जा रहे हैं कि वे पीएम मैटेरियल हैं. नीतीश कुमार आज वैल्यू लेस हो गए हैं. राजनीति में उनकी पहुंच खत्म हो चुकी है. 2024 लोकसभा चुनाव तक राजनीतिक पहुंच बनाना चाहते हैं, जिससे उनको वोट मिले.

जनता को नीतीश कुमार ठगने का काम कर रहे हैं- अश्विनी चौबे 

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार जनता को सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए विपक्षी एकता के लिए पहल कर रहे हैं, वे खुद को पीएम मैटेरियल बताने के लिए ये सब कर रहे हैं. बुधवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलने गए थे लेकिन कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई. जनता को नीतीश कुमार ठगने का काम कर रहे हैं. पीएम मैटेरियल क्या, अब तो नीतीश कुमार को वनवास जाना ही होगा.

कई नेताओं से मिल चुके हैं सीएम नीतीश कुमार

बता दें कि विपक्षी एकता को एकजुट लिए सीएम नीतीश कुमार दिन रात एक करने में जुटे हैं. नीतीश कुमार अब तक कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं और कई राज्यों का करना बाकी है. कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी. उसी दिन नीतीश कुमार ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी. इसके पहले दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से नीतीश मिले थे. वहां के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी. 

मिशन 2024 को लेकर हैं काफी सक्रिय

वहीं, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से भी नीतीश कुमार मिल चुके हैं. आज शिवसेना यूबीटी प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. अब देखना होगा कि नीतीश कुमार मिशन 2024 पर कितने सफल हो पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'दोषी हूं तो गोली से उड़ा दो...', बाहर आते ही पॉलिटिकल हुए आनंद मोहन! मंच से क्यों लिया इन दो नेताओं का नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget