एक्सप्लोरर

तो नीतीश कुमार बनेंगे उपप्रधानमंत्री? अश्विनी चौबे के बयान से BJP में नई रणनीति के संकेत

Ashwini Choubey: अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीए के साथ संयोजक की भूमिका निभाई है. अगर उन्हें उपप्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाता है तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी.

Buxar News: बक्सर में बुधवार को देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी नेता अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने बड़ा बयान दिया है, जो बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने नीतीश कुमार के उपप्रधानमंत्री बनने की बात कह दी.  

अश्विनी चौबे ने जगजीवन राम का लिया नाम

ये बात उन्होंने पप्पू यादव के इस बयान पर कही कि क्षेत्रीय पार्टियां बीजेपी से कम लड़ती हैं और कांग्रेस से ज्यादा लड़ाई लड़ती हैं. अश्विनी चौबे ने सीधे तौर पर पप्पू यादव के बयान पर जवाब देने के बजाए नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीए के साथ संयोजक की भूमिका निभाई है और यदि उन्हें उपप्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाता है तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी.

उनका कहना था कि अगर ऐसा होता है तो यह बिहार के लिए बहुत फायदेमंद होगा, क्योंकि यह सम्मान जगजीवन राम के बाद बिहार को दूसरी बार मिलेगा. चौबे का यह बयान बिहार की राजनीति में हलचल मचा सकता है, क्योंकि नीतीश कुमार को लेकर ऐसी चर्चाएं पहले नहीं हुई थीं. वहीं पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिस पर मैं बहुत टिप्पणी नहीं करना चाहता. ऐसे लोग धरा पर आते हैं और चले जाते हैं.

नीतीश को मिलेगा उपप्रधानमंत्री का दर्जा?

अश्विनी चौबे का यह बयान बीजेपी के भीतर एक नई रणनीति का संकेत दे सकता है. नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा और उनका राजनीतिक कद बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब देखना यह होगा कि इस बयान का राजनीति पर क्या असर पड़ता है. क्या नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री का दर्जा मिलेगा या यह सिर्फ एक बयान था, यह वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें: 'RJD खुश रहे या न रहे इससे…', पप्पू यादव ने बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन, बिहार में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget