एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: बिहार में इस दिन से मिलेगी शीतलहर से राहत, IMD का अलर्ट जारी, पटना में टूटा रिकॉर्ड

Cold Wave in Bihar: बीते 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है. इधर, मौसम विभाग ने आपदा विभाग के लिए भी शीतलहर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.

पटना: बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शाम होते ही तापमान और भी ज्यादा गिरने लगता है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक इसी तरह के मौसम के आसार हैं. धूप निकलने की संभावना कम है. नौ जनवरी के बिहार में ठंड से राहत मिल सकती है. आईएमडी ने आपदा विभाग को भी शीतलहर को लेकर अलर्ट किया है. बुधवार को पटना ने बीते पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

पटना का दिन सबसे ठंडा रहा

बीते 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है. ये तापमान बीते पांच साल पहले दर्ज किया गया था. पटना में दिन काफी सर्द रही. लोगों की हालत खस्ता हो गई. इधर, ठंड से बचने के लिए अपील की जा रही है. साथ ही किसानों को भी फसल देखने के लिए सतर्क किया जा रहा है. नवादा में फिलहाल येलो अलर्ट जारी है. ज्यादा ठंड होगी तो ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया जाएगा. आने वाले पांच दिनों तक इसी तरह से कोहरे के चपेट में बिहार के कई जिले रहेंगे. उधर, बीते 24 घंटे में मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. बताया जा रहा कि बीते 26 सालों का यहां रिकॉर्ड टूट गया है. इतनी ठंड आखिरी बार 26 साल पहले पड़ी थी.

कोहरे के चपेट में रहेंगे कुछ जिले

उत्तर बिहार कोहरे की चपेट में है. इसके चलते राज्य के कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही है. हालांकि ठंड में लोग घरों से बाहर निकलना नहीं पसंद कर रहे. उनको घरों में रहने की सलाह भी दी गई है. अन्यथा ऑफिस आने जाने वाले लोगों को खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है. बता दें कि ठंड में कई लोग भी अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. खास कर बच्चे और बुजुर्ग को स्पेशल सावधानी बरतनी होती है. बिहार में क्योंकि ठंड का ये सीतम कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है. इसलिए मौसम विभाग के साथ साथ आपदा विभाग भी अलर्ट है.

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: कटिहार, कैमूर समेत बिहार के अन्य जिलों में क्या हैं तेल के भाव? जानें पेट्रोल डीजल की आज की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget