एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में कोहरे का अलर्ट, तापमान में भी आई गिरावट, क्या अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत?

Bihar Weather News: बिहार में ठंड और कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. मंगलवार से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.वातावरण में नमी की मात्रा अचानक बढ़ गई.  

Bihar Weather Today: बिहार में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. खासकर उत्तर बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. इसके साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा अचानक बढ़ गया है. मौसम विभाग की मानें तो पछुआ हवा की गति सोमवार और मंगलवार की रात से बेहद कम हो गई जिसके कारण पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हुआ और वातावरण में नमी की मात्रा अचानक बढ़ गई.

कोहरे का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है. 23 जनवरी को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहने वाली है. पटना समेत राज्य के सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. खासकर उत्तर बिहार के सभी 19 जिलो और राजधानी पटना, भोजपुर, नालंदा, बक्सर और बेगूसराय जिलों में भी लोगों को कोहरे से अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है. कोहरे का लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. राजधानी पटना के अलावा उत्तर बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. 

कहां-कहां छाया रहेगा कोहरा?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में अभी भी मौजूद है. साथ ही एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर से से 3.5 किलोमीटर तक ऊपर मौजूद है. इसके प्रभाव से पश्चिमी हवा का प्रवाह कम हुआ है.

यही वजह है कि उत्तर बिहार के हिमालय के तिलहटी के जिलों में बहुत घना कोहरा और उत्तर बिहार के शेष जिलों में घना कोहरा तो पटना, बेगूसराय, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर भागलपुर में ज्यादा घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. कल 23 जनवरी तक राज्य के मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नही है.

दिन के तापमान में गिरावट
मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है, जिस वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है, हालांकि कुछ जिलों के तापमान पर कोई विशेष असर नहीं हुआ. सबसे अधिक गया में 27.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. लेकिन, राजधानी पटना में 3.6 डिग्री की गिरावट हुई और 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों का तापमान 16 से 18 डिग्री के करीब रहा. न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ. सबसे कम औरंगाबाद में 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया राजधानी पटना में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

यह भी पढ़ें: प्रगति यात्रा में CM नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले कैप्टन पर एक्शन, इस वजह से किया गया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग तेज, महापंचायत संयोजक बोले- '30 जून तक सरकार...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग तेज, महापंचायत संयोजक बोले- '30 जून तक सरकार...'
मोतिहारी में तैनात सिपाही आशीष कुमार तिवारी निलंबित, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप
मोतिहारी में तैनात सिपाही आशीष कुमार तिवारी निलंबित, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget