एक्सप्लोरर

बिहार में मौसम फिर लेगा करवट, झमाझम बारिश देगी दस्तक, तापमान में भी आएगी गिरावट

Bihar Weather News: बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. आज बांका और भागलपुर जिले में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. फरवरी महीने की शुरुआत से ही राज्य के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी. पिछले एक सप्ताह से राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है तो न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. इसी बीच बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. राज्य के कई जिलों बारिश के साथ तापमान में गिरावट और वर्तमान स्थिति की अपेक्षा अधिक ठंड महसूस की जा सकती है.

आज (20 फरवरी) को दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. लेकिन, मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिण पूर्वी इलाके के बांका और भागलपुर जिले में कुछ-कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी दी है. हालांकि कल (21 फरवरी) को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की आएगी कमी
मौसम विभाग की मानें तो आज शाम से ही न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है. आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी. आगामी 22 और 23 फरवरी को दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों और उत्तर पूर्व के कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है. 24 फरवरी के बाद फिर राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है और तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन सकती है. 

अगले 4 दिनों में मौसम में आएगा बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर मौजूद है. साथ ही एक द्रोणी रेखा गंगिया पश्चिम बंगाल एवं तेलंगाना के बीच समुद्र तल से औसत 0.9 किलोमीटर ऊपर मौजूद है. इन मौसमी कारकों की वजह से आज से अगले चार दिनों तक राज्य के मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं.

पटना में सबसे अधिक रहा तापमान
बीते बुधवार को राज्य के तापमान में कोई कमी नहीं बल्कि बहुत हल्की वृद्धि दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी पटना में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया. सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 15 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कैमूर में 18.7 डिग्री रहा, जबकि दूसरे नंबर पर राजधानी पटना में 17.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और रात में भी ठंड का अहसास बहुत कम हुआ.

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार की इस खास योजना का 60 हजार लोग उठा सकते हैं फायदा, मिलेगा 2-2 लाख का अनुदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget