एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों में वज्रपात की चेतावनी, दो दिनों तक झमाझम बारिश देगी सुकून

Bihar Weather Update: बिहार में आज से दो दिनों तक वज्रपात का अलर्ट है. सभी जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है, जानें क्या है मौसम विभाग की रिपोर्ट.

Rainfall In Bihar: बिहार में प्री मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. बीते मंगलवार से ही राज्य के कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात गिरने की खबर सामने आई है. वज्रपात से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर झोंके के साथ तेज हवा की संभावना है. उत्तर बिहार में बुधवार (08 मई) को अधिक वर्षा और वज्रपात के साथ आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है. 

वज्रपात से अलर्ट रहने की चेतावनी

दक्षिण बिहार के सभी जिलों के लोगों को वज्रपात से अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है. दक्षिण बिहार में उत्तर पूर्व इलाके के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया जिले में अधिक वर्षा के साथ आंधी तूफान और तेज हवा की चेतावनी दी गई है. बिहार भीषण गर्मी के प्रकोप में था, लेकिन पूर्वी हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान में  गिरावट दर्ज हुई. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कल जो बिहार के उत्तर पूर्वी भाग पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ था वह आज कमजोर पड़ गया है.

पिछले दो दिनों से धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी से नम हवा बिहार की ओर आ रही थी जिस कारण पूरे बिहार में बादल छाए हुए हैं. खासकर उत्तर पूर्वी भाग एवं तराई वाले जिलों में अधिक वर्षा का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ काल बैसाखी का प्रकोप होने की संभावना जताई है, जिसमें जो बादल बनते हैं एक तरफ गर्मी रहती है. उसके बाद अचानक बदल बनना शुरू हो जाते हैं.

यह जो बादल बनते हैं बहुत घने और छोटे दायरे में होते हैं जिस क्षेत्र से गुजरते हैं तो भयंकर गर्जना तेज हवा के साथ बारिश होती है. इस लिए विशेष सतर्क रहने की जरूरत है कि क्योंकि अभी के मौसम में वज्रपात की संभावना ज्यादा रहती है.

अधिकांश जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात

बता दें कि बिहार में मौसम में बदलाव मंगलवार (07 मई) से ही देखने को मिला है. दोपहर के बाद से राज्य का मौसम में पूरी तरह बदलाव होने लगा और धीरे-धीरे देर शाम तक राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा के साथ में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा दर्ज की गई.

मंगलवार को कल 27 जिलों में वर्षा दर्ज की गई. राजधानी पटना सहित पश्चिम चंपारण, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, बांका, भागलपुर, मुंगेर, वैशाली, नालंदा, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, सहरसा और कटिहार जिलों में येलो अलर्ट रहा. इन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि समस्तीपुर, बेगूसराय, मधुबनी और सुपौल जिले में ऑरेंज अलर्ट रहा और तेज हवा के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज  की गई.

राज्य के तापमान में आई भारी गिरावट

राज्य में वर्षा के साथ-साथ तापमान में भारी गिरावट आ चुकी है. मंगलवार को सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान गया में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान की किशनगंज में 28 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी पटना में और ज्यादा गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है. मंगलवार को राज्य का औसत तापमान 35 डिग्री के करीब रहा. अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के कोई आसार नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Lok Sabha Elections: 'रामकृपाल यादव से जूता चप्पल उठावाते थे लालू यादव, बीजेपी में आए तो...', आरजेडी पर जमकर बरसे विजय सिन्हा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget