एक्सप्लोरर

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 9 जिलों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather News: बिहार में आज पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. मंगलवार की सुबह पटना सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि सारण, सिवान, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और जमुई में भारी वर्षा के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है.

रातभर से सक्रिय रहा मॉनसून

मंगलवार को देर रात से ही कई जिलों में मॉनसून सक्रिय रहा. राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में सुबह से तेज बारिश के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं.

मौसम विभाग ने सुबह 3:55 बजे से पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, वैशाली, भोजपुर, नवादा और मधुबनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. यह अलर्ट सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहने की संभावना जताई गई थी.

हवाओं की रफ्तार और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, बिजली गिरने और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है.

उत्तर बिहार के सभी जिलों और दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, भोजपुर और नवादा में बादलों के बने रहने और मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई गई है.

बीते सोमवार को भी हुई थी भारी बारिश

सोमवार को भी राज्य में मॉनसून सक्रिय रहा. खगड़िया में 158 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सबसे अधिक रही. इसके अलावा वैशाली में 95.4 मिमी, गया में 89.4 मिमी, सारण और मधुबनी में 87.8 मिमी, दरभंगा में 84.4 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 73.4 मिमी और सिवानसमस्तीपुर में 72 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मंगलवार की शाम को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी वर्षा की सूचना दी गई.

बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट

लगातार बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट आई है. पटना में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम तापमान सहरसा में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget