एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बहुत जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, आज 5 जिलों में वर्षा के संकेत, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम? 

Bihar Weather forecast: 23 जुलाई से बिहार में मानसून एक बार फिर से दस्तक दे सकता है, जो राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में पूरी तरह सक्रिय रहेगा.

Bihar Weather Update: पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से बिहार में मानसून कमजोर हो चुका है. उत्तर बिहार के जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की जा रही है तो दक्षिण बिहार के जिलों में भी एक दो जगह पर छिटपुट वर्षा हो रही है. इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी बरकरार है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा जैसलमेर ,अजमेर, दमू ,मंडला रायपुर, उड़ीसा तट के पास बने डिप्रेशन के केंद्र से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा है. इसके प्रभाव से बिहार में सोमवार 22 जुलाई तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन मंगलवार 23 जुलाई से राज्य के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

23 जुलाई से बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई से बिहार में मानसून एक बार फिर दस्तक सकता है, जो राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में पूरी तरह सक्रिय रहेगा. वहीं उत्तर बिहार में भी  भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 और 24 जुलाई को पूरे राज्य में वर्षा के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन रविवार और सोमवार को विशेष राहत की उम्मीद नहीं है.

रविवार को दक्षिण बिहार के किसी भी जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं दिख रही है, जबकि उत्तर बिहार के पांच जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिला शामिल है. इन जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ एक दो जगहों पर बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

दक्षिण बिहार के किसी भी जिले में रविवार को वर्षा के संकेत नहीं मिल रहे हैं. उत्तर बिहार में भी कई जिलों में रविवार को वर्षा नहीं होने की संभावना है. इसके साथ ही रविवार को राज्य के तापमान में भी कोई बदलाव के संकेत नहीं है. दक्षिण बिहार में 36 डिग्री से 40 डिग्री के बीच तापमान की की संभावना बन सकती है. उत्तर बिहार में भी कुछ जिलों को छोड़कर तापमान में विशेष कमी नहीं होने के आसार नहीं है. हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को तापमान में थोड़ी कमी दिखी.

सबसे अधिक तापमान गोपालगंज का 

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हालांकि किसी भी जिले में 35 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज नहीं किया गया. वहीं शनिवार को राज्य में मात्र पांच जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई इनमें पश्चिमी चंपारण के कोटवा में 45.6 मिलीमीटर, सिवान के पंचरुखी 45.4 m.m, सीवान की दरौली में 40, सिवान सदर  27.2 और खगड़िया 27 मिलीमीटर वर्षा हुई .

ये भी पढ़ेंः देश के 25 करोड़ लोगों को लघु रोजगार से जोड़ने की है योजना, सप्ताह में दो दिन इस गांव में रहेंगे जीत राम मांझी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget