एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी बरकरार, जानें कब मिलेगी राहत?

Bihar Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त से तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं. तापमान में गिरावट भी आ सकती है.

बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत से ही झमाझम बारिश हुई, लेकिन पिछले 3 दिनों से मॉनसून कमजोर हो चुका है. राज्य के लगभग सभी जिलों में वर्षा में बहुत ज्यादा कमी आ गई है और तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी बरकरार है.

तीन दिनों से वर्षा बिल्कुल नगण्य

खासकर राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में तीन दिनों से वर्षा बिल्कुल नगण्य है. कभी-कभी बहुत हल्की बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन बिहार में 34 से 35 डिग्री तापमान दर्ज किए जा रहे हैं. उमस भरी गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा है.

सोमवार को भी गर्मी से बिहारवासियों को राहत मिलने वाली नहीं है. परंतु आगामी 20 अगस्त से बिहार का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त से अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं और तापमान में गिरावट है आ सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को उत्तर बिहार के 9 जिले किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल,अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में हल्की या मध्यम स्तर तो कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा की संभावना बन रही है.

इसके अलावा किसी भी जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं दिख रही है. कहीं-कहीं बादल बन सकते हैं तो कुछ-कुछ जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है, लेकिन इससे तापमान में कमी की उम्मीद नहीं है. राजधानी पटना में अभी वर्षा की कोई संभावना नहीं है और सुबह से कड़ी धूप के साथ उमस वाली गर्मी बरकरार रहेगी.

दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाके के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ ,औरंगाबाद अरवल में तापमान ज्यादा रहने की संभावना है. दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी वर्षा नहीं होने की संभावना है. बीते रविवार को कहीं भी अधिक वर्षा दर्ज नहीं हुई. मात्र एक जिले गोपालगंज में 29.6 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई, जबकि शिवहर 11.8, मीमी वर्षा दर्ज की गई.

वहीं सिवान में 8 मीमी, मधुबनी 6.6, रोहतास 4, शेखपुरा 3.4, सारण 2.8, मुंगेर 2.4, सीतामढ़ी 2.4, अररिया 1.8, कटिहार 1.02, भभुआ 0.4, नवादा 02.2 और पटना जिले के फतुहां में 0.1 मिलीमीटर के साथ बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर सहित अन्य कई जिलों में भी बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस बारिश से तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा.

सबसे अधिक तापमान बाल्मीकि नगर का

रविवार को अधिकांश जिलों में 34 से 35 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया, सबसे अधिक तापमान बाल्मीकि नगर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो राजधानी पटना में 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा. दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में 35 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. सोमवार को भी तापमान में कमी होने की कोई उम्मीद नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget