एक्सप्लोरर

Bihar Weather: सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण समेत 5 जिलों में आज भारी वर्षा की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार बीते गुरुवार को लगभग 25 जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक पूर्णिया के डेंगरा घाट में 125.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

Bihar Weather Today 21 June 2024: बिहार में हीट वेव और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती दिख रही है. बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की दस्तक से तापमान में कुछ कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार बीते गुरुवार (20 जून) से दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो गया है. इसका प्रभाव राज्य के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में देखा जा सकता है. आज शुक्रवार को बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सारण शामिल है. इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं मौसम विभाग ने यह भी अलर्ट जारी किया है कि शुक्रवार की अल सुबह से सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और दरभंगा जिले में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के तापमान में कमी के साथ हल्की या मध्यम स्तर तो कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. कुछ-कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. हालांकि कुछ जिलों में सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं.

25 जिलों में हुई बूंदाबांदी या हल्की वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते गुरुवार को लगभग 25 जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. अधिसंख्य जिलों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हुई है. छह जिले में भारी बारिश भी हुई है. सबसे अधिक पूर्णिया के डेंगरा घाट में 125.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. सुपौल में 94 मिलीमीटर, किशनगंज में 82.4, पूर्वी चंपारण में 74,  अररिया में 72.4 और सीवान में 70 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसके अलावा जमुई में 60.2, गोपालगंज में 57.8, कटिहार में 56.6 और सीतामढ़ी में 53 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

गुरुवार को तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी गई. सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 41 डिग्री सेल्सियस रहा. रोहतास के डेहरी में 40.4 और अरवल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. 3.9 डिग्री के गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 27 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में EOU की एक टीम दिल्ली रवाना, क्या कुछ होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget