एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: दक्षिण बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, जान लें आपके जिले में आज कैसा होगा मौसम

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. औरंगाबाद और गया काफी गर्म स्थान रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रहा.

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव उतार-चढ़ाव जारी है. कहीं बारिश और आंधी तो कहीं तापमान 40 डिग्री के पार है. मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिणी इलाकों के कैमूर, रोहतास, नवादा, गया, औरंगाबाद जमुई और बांका को छोड़कर बाकी अन्य जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो तेज हवा भी चलेगी जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना जताई गई है.

शुक्रवार को उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मुजफ्फरपुर में तेज आंधी का प्रकोप देखा गया, लेकिन दक्षिण बिहार के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे बिहार में मात्र छह जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे पार रहा. औरंगाबाद और गया काफी गर्म स्थान रहा. बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रहा जबकि गया में 41.1 डिग्री तापमान रहा. डेहरी में 43.8, बक्सर में 42.4, नवादा में 40.8 और सिवान जिले के जीरादेई में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

यह भी पढ़ें- Graduate Chai Wali: PM मोदी की ये बात सुनकर इंस्पायर हुईं प्रियंका, ABP को बताया- कैसे पूरी प्लानिंग के साथ की बिजनेस की शुरुआत

इन कारणों से उत्तर बिहार में हुई बारिश

शुक्रवार को पटना समेत बाकी अन्य जिलों में तापमान कम रहा. अभी पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह पूरे प्रदेश में सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है जिसकी गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा है. एक ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल की ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार से होकर सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर गुजर रही है. इसके प्रभाव से बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई और गरज के साथ बिजली चमकी है.

दक्षिण बिहार के इन जिलों में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

अभी भी प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भागों में सतह से 1.5  किलोमीटर ऊपर तक गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी है. ऐसे में बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा और गया में अगले 48 घंटों में लू चलने की संभावना है. इसलिए प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों के लोगों को सलाह दी गई है कि लू से बचने के लिए सावधानी बरतें. बेवजह घर से बाहर ना निकलें. उत्तरी बिहार के जिलों में आज और कल एक मई को तेज गति से हवा चलने एवं बारिश होने की चेतावनी के साथ अलर्ट  रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- रंगीन मिजाज दारोगा जी को मसाज कराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget