एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में सर्दी दिखाएगी अब अपना असली रूप! पटना मौसम विभाग का ये अपडेट जरूर पढ़ें

Bihar Weather Update: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण बिहार में अब ठंडी हवाओं की एंट्री हो गई है. बिहार में चार से पांच डिग्री तो कहीं-कहीं छह डिग्री तक तापमान गिरा है.

Bihar Weather Update: साल 2024 का आज (31 दिसंबर) आखिरी दिन है, लेकिन हर साल की तुलना में इस बार अभी तक वैसी ठंड नहीं पड़ी. हालांकि नए साल की शुरुआत यानी एक जनवरी से ठंड में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. माना जा रहा है कि बिहार में सर्दी अब अपना असली रूप दिखाएगी. इसकी शुरुआत बीते सोमवार (30 दिसंबर) से हो गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है.

साल के पहले दिन से दिखेगा शीतलहर का असर

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण बिहार में अब ठंडी हवाओं की एंट्री हो गई है. इसके कारण साल के आखिरी दिन (मंगलवार) की सुबह और रात के साथ-साथ 2025 के पहले दिन (बुधवार) से ही शीतलहर वाली ठंड की स्थिति देखने को मिलेगी. ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, लेकिन जैसे ही हवा की रफ्तार तेज होगी तो कोहरा साफ हो जाएगा. दिन में धूप देखने को मिलेगा.

बिहार के कई जिलों में गिरा पारा

मौसम विभाग की मानें तो प्रत्येक वर्ष के मुकाबले इस साल दिसंबर में जितना तापमान होना चाहिए वह सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. सोमवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में चार से पांच डिग्री तो कहीं-कहीं छह डिग्री तक तापमान गिरा है. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह रविवार की रिपोर्ट की अपेक्षा 3.4 डिग्री कम रहा. 

वहीं राजधानी की बात करें तो पटना में सबसे ज्यादा 6.6 डिग्री तापमान गिरा. पटना का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मीकिनगर में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया की बात करें तो अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा. इसके अलावा मधुबनी में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा. वहीं छपरा में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया

यह भी पढ़ें- 'न PM मिले, न नड्डा, BJP ने नीतीश कुमार को नहीं दिया भाव', RJD का दावा, JDU ने किसे कोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget