एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में बदलते मौसम के बीच IMD ने दी बड़ी जानकारी, दो दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Today: शुक्रवार (5 मई) से वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. इसके साथ ही तापमान में चार से छह डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. चिलचिलाती गर्मी भी पड़ने लगेगी.

पटना: बिहार के सभी जिलों में बीते दो दिनों में कहीं ज्यादा तो कहीं कम वर्षा हुई. इस बीच तापमान में भी गिरावट रही, लेकिन अब जल्द ही चिलचिलाती गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है. इधर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. आज बुधवार (3 मई) को राजधानी पटना समेत 19 जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं मेघ गर्जन और बिजली चमकने के भी आसार हैं. गुरुवार (4 मई) को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन कल से तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी.

शुक्रवार (5 मई) से वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. इसके साथ ही तापमान में लगातार चार से छह डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. चिलचिलाती गर्मी की शुरुआत हो सकती है. मंगलवार को बिहार के 17 जिलों में वर्षा हुई. इनमें नौ जिलों के कई स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा सीवान के शहरी क्षेत्र और उसके आसपास 54.2 मिलीमीटर, जिले के गुठनी में 32.4, हुसैनगंज में 28.6 और दरौली में 25 मिलीमीटर बारिश हुई.

बूंदाबांदी के साथ बद्री नुमा भी रहा मौसम

मंगलवार को गया के टेकारी में 48.6 मिलीमीटर, जहानाबाद के मखदुमपुर में 40.4 मिलीमीटर, जहानाबाद शहरी क्षेत्र में 25.6,  घोसी में 25.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. बक्सर के शहरी क्षेत्र उसके आसपास 30.8 मिलीमीटर, भभुआ के मोहनिया में 30.4 किलोमीटर, अरवल के कुर्था में 30.4, कलेर में 21.6, करपी में 18.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. रोहतास के बिक्रमगंज में 22 मिमी, डेहरी में 16 मिमी और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. मधुबनी जिले के कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. नवादा, लखीसराय, मुंगेर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, खगड़िया, जमुई और सहरसा में येलो अलर्ट रहा. इन जगहों पर बहुत हल्की, बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन और बद्री नुमा मौसम रहा.

मंगलवार को पूरे बिहार के तापमान में काफी गिरावट देखी गई. सबसे अधिक तापमान बांका में 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर में 30 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को पूरे बिहार में औसत तापमान 32 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहा. आज भी तापमान में विशेष बढ़ोतरी का अनुमान नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar BJP CM Face: योगी आदित्यनाथ के जैसा बिहार में CM बनाएगी बीजेपी? गिरिराज सिंह ने मंच से बता दिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget