एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: हो जाएं सावधान! बिहार में चार दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Report: आज राज्य के अधिकतर जिलों में छिटपुट वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना दिख रही है. गुरुवार से बिहार के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

Weather News Today 20 September 2023: बिहार में मौसम विभाग ने चार दिनों तक मूसलाधार बारिश के संकेत दिए हैं. गुरुवार (21 सितंबर) से चार दिनों तक प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके साथ ही गुरुवार से बिहार के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. पिछले कई दिनों से राज्य के तापमान में हल्की वृद्धि के साथ उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही थी, लेकिन गुरुवार से राहत मिल सकती है.

आज भी (20 सितंबर) राज्य के अधिकतर जिलों में छिटपुट वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना दिख रही है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत  दक्षिणी भाग के अधिसंख्य जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं राज्य के उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य भाग के जिलों में भी मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

मंगलवार को 37 डिग्री तक रहा तापमान

तापमान में कमी का असर बीते मंगलवार से ही देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 35.02 डिग्री दर्ज किया गया. आज कुछ और कम होने की उम्मीद है. मंगलवार को राज्य का अधिकतम तापमान सीतामढ़ी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सबसे कम तापमान बांका में 31.02 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को राज्य का औसत तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहा.

शेखपुरा में हुई सबसे अधिक बारिश

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में 24 घंटे में भारी वर्षा दर्ज नहीं की गई है. 22 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हुई. सबसे अधिक शेखपुरा जिले के बरबीघा में 39.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है. समस्तीपुर में तीन स्थानों पर 35.4 मिलीमीटर से 25.4 मिलीमीटर के बीच वर्षा हुई है. मधुबनी में 24.8, औरंगाबाद में 24.6, कटिहार में 24, पूर्णिया में 23.02 और भागलपुर में 22.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है. पटना के पश्चिमी इलाके बिहटा और विक्रम में आठ से 15 मिलीमीटर के बीच वर्षा हुई है.

खगड़िया, नालंदा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सारण, बक्सर और भोजपुर में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. इन जिलों में बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें- Hajipur News: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हाजीपुर, लूटपाट करने पहुंचे थे बदमाश, भागने के दौरान दुकानदार को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget