एक्सप्लोरर

Bihar Weather: किशनगंज, सुपौल समेत इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, देखें IMD का अलर्ट

Bihar Weather Today: अगले पांच दिनों तक मानसून में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. बीते रविवार को सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया.

Bihar Weather 02 September 2024: बिहार में मानसून इन दिनों कमजोर दिख रहा है, हालांकि सोमवार (02 सितंबर) को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में आज किसी जिले में भारी वर्षा के आसार नहीं हैं. आज किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम वर्षा हो सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की संभावना है.

मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, गुना, दक्षिण ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ-कुछ जिलों में वर्षा दर्ज की जा सकती है. हालांकि बहुत ज्यादा वर्षा की संभावना नहीं है. दक्षिण बिहार के सभी जिलों में वर्षा नहीं के बराबर होने की संभावना है. पूर्वी इलाकों के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. आज के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. देखा जाए तो अगले पांच दिनों तक मानसून में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

प्रदेश में कहां कितनी बारिश हुई?

रविवार को किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई. कई जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की बारिश हुई है, लेकिन तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है. रविवार को सबसे अधिक वर्षा सहरसा में 55.2 मिलीमीटर, किशनगंज में 52.6, पूर्णिया में 49.96, मधुबनी में 46.4, दरभंगा में 44.02, कटिहार में 34.4, बेगूसराय में 30.02, सुपौल में 24.5, नालंदा में 23, सीवान में 21.8, अररिया में 20.6, वैशाली में 18.02 और पूर्वी चंपारण में 18 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, बांका, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पटना, सारण, गोपालगंज और सीतामढ़ी में हल्की या कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

राज्य के तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. शनिवार की अपेक्षा बीते रविवार को सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया. राजधानी पटना में भी 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मीकि नगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: रोहतास में दो बाइक की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल, सड़क पर 10 फीट दूर जाकर गिरे सभी लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget