एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में दो बाइक की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल, सड़क पर 10 फीट दूर जाकर गिरे सभी लोग

Two Bikes Collide: रोहतास जिले के पहाड़ी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान हुई. दो लोग घायल हैं.

Rohtas Road Accident: रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में एनएच-टूसी पर रविवार (1 सितंबर) की देर शाम समहुता गांव के पास बिजली ऑफिस के सामने दो बाइक्स की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. एक बाइक पर तीन और दूसरे बाइक पर दो लोग सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों सड़क पर इधर-उधर 10 फीट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में दो की मौके पर ही मौत

घटना के समय मौके पर जुटे ग्रमीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, तब तक दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. अन्य तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो को सदर अस्पताल, सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया है. पांच बाइक सवारों में दो नावाडीह के बताए जा रहे है, तीन तिलौथू के बाबूगंज रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मौत की सूचना से घर में कोहराम

मृतकों में एक छोटे लाल कुमार, 28 साल, पिता राम आशिष, बाबूगंज तिलौथू शामिल है. उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान पंकज कहार, पिता सत्य नारायण चंद्रवंशी, नावाडिह रोहतास के रूप में की गई है और तीसरा मृतक लखन चौधरी, पिता जमींदार चौधरी, नावाडीह के रूप में की गई है. दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण घंटों सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम तोड़वाया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: रेलिंग से टकरा कर बाइक पुल के नीचे गिरी, सुपौल सड़क हादसा में दो नाबालिग की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget