एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, आज कहीं बिजली गिरेगी… कहीं भारी बारिश के आसार

Bihar Weather Update: गुरुवार को कई जिलों में वर्षा हुई है. सबसे अधिक बारिश गयाजी में 130.2 मिलीमीटर हुई है. इसके बाद नवादा के ककोलत में 120 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है.

Bihar Weather 20 June 2025: दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बिहार में प्रवेश करते ही मौसम बदल गया है. खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में लगातार भारी वर्षा दर्ज की जा रही है. आज (शुक्रवार) भी दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में अधिक वर्षा की संभावना है. बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया है. 

आज दक्षिण बिहार के गयाजी, नवादा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बांका और जमुई में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है. मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है. इसके अलावा दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के आसपास के जिलों की बात करें तो बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा में भी अधिक बारिश हो सकती है. आज सुबह से पटना के कई इलाके में झमाझम बारिश हो रही है.

बिहार में अभी तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

दक्षिण बिहार के शेष जिलों और उत्तर बिहार के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. बिहार में वर्षा की सक्रियता अभी अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगी. मौसम विभाग की ओर से गया, नवादा और औरंगाबाद जिले के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

गुरुवार को कई जिलों में वर्षा हुई है. सबसे अधिक बारिश गयाजी में 130.2 मिलीमीटर हुई है. इसके बाद नवादा के ककोलत में 120 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है. औरंगाबाद में 58.4 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण में 50.2, पूर्वी चंपारण में 48, सीतामढ़ी में 48, लखीसराय में 38.4 और मुंगेर में 33.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर  की वर्षा दर्ज की गई है. 

वर्षा के चलते तापमान भी गिरा है. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी पटना में 2.5 डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Upendra Kushwaha Threat: उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, '10 दिन में खत्म कर देंगे…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget