एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार के सभी जिलों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इन 9 शहरों में हो सकती है भारी वर्षा

Bihar Weather Update: पटना में सोमवार को 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान किशनगंज में 31 डिग्री रहा. जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम.

Bihar Weather News 11 July 2023: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने प्रदेश के सभी जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. मंगलवार (11 जुलाई) को उत्तर बिहार के नौ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें से पांच जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया और सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया और मधुबनी में भारी वर्षा के संकेत हैं. इन जिलों के साथ-साथ उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों में भी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

वहीं दक्षिण बिहार में भी वर्षा का पूर्वानुमान है. इन भागों के अधिसंख्य जिलों में हल्की बारिश या एक-दो जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. कुछ-कुछ जिलों में बहुत हल्की या बूंदाबांदी या कुछ जिलों में बारिश पूरी तरह नगण्य हो सकती है. इसके साथ ही उत्तर बिहार के तापमान में गिरावट होगी जबकि दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी.

बीते 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम?

बिहार के कुल 24 जिलों में सोमवार को वर्षा दर्ज की गई है. इनमें से तीन जिलों में भारी वर्षा हुई है. अररिया में 82.5 मिलीमीटर, सुपौल में 80 और किशनगंज में 68.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. ये आंकड़े रविवार शाम से लेकर सोमवार दोपहर के बीच के हैं. इसके अलावा बक्सर में 45 मिलीमीटर, पूर्णिया में 24.2 ,पश्चिम चंपारण में 23.2 और औरंगाबाद में 22 मिलीमीटर बारिश हुई है. कटिहार में 15 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 13.8, मधेपुरा में 12.8, भभुआ में 10.8 और रोहतास में 7.8 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई.

वैशाली का तापमान 38 डिग्री के पार

सोमवार को कई जिलों में वर्षा तो हुई लेकिन कई जगह कड़ी धूप के चलते तापमान में हल्की वृद्धि भी देखने को मिली. लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में बहुत हल्की गिरावट देखी गई. पटना में सोमवार को 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान वैशाली में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम तापमान किशनगंज में 31 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मॉनसून द्रोणी रेखा बीकानेर, लखनऊ, पटना से होकर पूर्व की ओर मणिपुर से गुजर रही है. इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिम से लेकर उत्तर पूर्व के जिलों में भारी वर्षा के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी बीके सिंह VIP में शामिल, बताया क्यों ली पार्टी की सदस्यता, अब सहनी ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget