एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में करवट ले रहा मौसम, 10 जिलों का तापमान गिरा, जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Forecast: उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है. बुधवार को बिहार के बांका में सबसे कम तापमान रहा है. यहां 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पटना: बिहार में धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है लेकिन लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है. बुधवार को राजधानी पटना समेत 10 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने की मिली है. 20 जिलों से अधिक जगहों पर तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अभी उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव रहेगा. चार से पांच दिन तक मौसम भी शुष्क रहेगा.

बुधवार को बिहार के बांका में सबसे कम तापमान रहा है. यहां 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो तीन डिग्री बढ़ा है. 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

आने वाले दिनों में कम होगी ठंड

पटना, जमुई, नवादा, गया, शेखपुरा, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय, छपरा, सीवान, के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दिखी है. प्रदेश में पछुआ हवा के प्रवाह से आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम होगा. अभी दिन में लोगों को अच्छी धूप मिल रही है. कई जिलों में तो कड़क धूप निकल रही है.

इन शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है. इन जिलों में पटना, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, बांका, सबौर, कटिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी, वाल्मीकि नगर, फारबिसगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, गया, खगड़िया और भागलपुर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है.

बुधवार को कैसा रहा मौसम?

बांका में सबसे कम ठंडा रहा लेकिन तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा. प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम दिन में साफ रहा. लगभग जिलों में अच्छी धूप देखने को मिली. पटना में भी धूप के चलते ठंड से अब लोगों को राहत मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat Bihar Visit: जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे मोहन भागवत, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम, जानें बिहार का कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget