एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार वाले जरा सावधान! 8 जिलों में सुबह से झमाझम बारिश के आसार, 2 शहरों में भारी वर्षा का अलर्ट

Bihar Weather Today: मंगलवार और बुधवार के बीच हुई बारिश के बाद कई उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. आज राजधानी पटना में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है.

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. गुरुवार (05 सितंबर) को लगभग आठ जिलों में सुबह से झमाझम बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दो जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ भारी वर्षा हो सकती है. उत्तर और दक्षिणी भागों के कुछ-कुछ जिलों में वज्रपात के साथ मध्यम स्तर की या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है.

राजधानी पटना में आज भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की ओर से आज सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच बारिश को लेकर आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल है. इन जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी दी गई है. इसके अलावा नालंदा, वैशाली, सारण, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और बांका में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कल (बुधवार) दक्षिण पूर्वी राजस्थान एवं उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया. बंगाल की खाड़ी में लगातार एक के बाद एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र 5 सितंबर को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है.

कई जिलों में बारिश से मिली राहत

बीते बुधवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हुई है. इससे उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सीतामढ़ी में 78.96 और पूर्वी चंपारण में 65.02 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा लखीसराय में 55.6, दरभंगा में 47, अरारिया में 42.2, मुजफ्फरपुर में 34.4, पूर्णिया में 32.2, किशनगंज में 31.2, बेगूसराय में 26.02 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. यह आंकड़ा मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे के बीच का है.

हालांकि बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद राजधानी पटना के अलावा सारण, वैशाली, कटिहार, औरंगाबाद, गया में ऑरेंज अलर्ट के साथ वर्षा हुई है. इसके अलावा नालंदा, पश्चिम चंपारण, मुंगेर, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. पटना में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 35.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- Transfer Posting: बिहार में 5 आईजी समेत 14 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखिए कौन कहां गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में बंपर मतदान, बांकीपुर में दोपहर बाद बढ़ेगी रफ्तार! जानें- मांजलपुर का हाल
LIVE: दतिया में बंपर मतदान, बांकीपुर में दोपहर बाद बढ़ेगी रफ्तार! जानें- मांजलपुर का हाल
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget