एक्सप्लोरर

Bihar Weather: तेज हवाएं चलेंगी, बारिश भी होगी, बिहार में IMD का अलर्ट, अभी होली के पहले नहीं आने वाली गर्मी

Bihar Weather Forecast: आज (बुधवार) से राज्य के पश्चिमी भागों में पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा. दोपहर के समय पश्चिमी भागों में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.

Bihar Weather News: बिहार में अभी होली के पहले विशेष गर्मी वाली स्थिति नहीं आने वाली है. अभी राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह रहा है. इस तापमान में गिरावट की संभावना दिख रही है. साथ ही राज्य में मौसम विभाग ने फिर से वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज (बुधवार) शाम या कल (गुरुवार) सुबह से अभी कुछ दिनों से जो तापमान दर्ज किए जा रहे हैं उसमें 2 से 3 डिग्री तक (अधिकतम और न्यूनतम दोनों में) गिरावट होने का पूर्वानुमान है. आज (बुधवार) से राज्य के पश्चिमी भागों में पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा. दोपहर के समय पश्चिमी भागों में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.

कहीं-कहीं झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर के समय हवा चल सकती है. यह अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा. तेज हवा चलने के कारण राज्य के सभी जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. इसका असर रात्रि में भी होगा.

किन-किन जिलों में बारिश की संभावना?

होली के पहले राज्य में एक बार फिर कई जिलों में वर्षा हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 8 और 9 मार्च को कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं. इनमें मुख्य रूप से किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है जहां वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

बीते मंगलवार को सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में भी दिन का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान सीतामढ़ी के पुपरी में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सोमवार की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम है. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह रहा लेकिन आज से यह और कम हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Murder News: बिहार में इंटर के छात्र की हत्या, सीने के आर-पार किया चाकू, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget