एक्सप्लोरर

बिहार: वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या, नाराज लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में की. उसके शरीर पर गोलियों के तीन निशान थे. यह देखते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

छपरा: बिहार पंचायत चुनाव के तिथियों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चुनाव रंजिश में खूनी खेल शुरू हो गया है. ताजा मामला सूबे के छपरा का है, जहां बीती रात मौजूदा वार्ड पार्षद और भावी मुखिया प्रत्याशी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भुसांव गांव निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है.

वार्ड पार्षद की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. वहीं, पुलिस की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने को समझा बुझा कर शांत किया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी अनुसार मृतक मंगलवार की शाम किसी काम से बाहर निकला था. लेकिन वो वापस नहीं आया. रात के करीब 10 बजे पुलिस ने सूचना दी कि सद्दाम की मोबाइल फोन और बाइक सड़क किनारे पड़ी हुई है. ऐसे में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आसपास के इलाके में खोजने लगे. लेकिन उस वक्त वह कहीं नहीं मिला.

इधर, बुधवार की सुबह हंसराजपुर में गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में की. उसके शरीर पर तीन गोलियों के निशान थे. यह देखते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि पुलिस को रात में ही शव की जानकारी मिल गयी थी, लेकिन उन्होंने उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी. फिलहाल बड़ी संख्या पुलिस बल गांव में कैम्प कर रही है. इधर, सद्दाम की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget