एक्सप्लोरर

बिहार: वायरल बुखार का कहर, ANMMCH में 50 बच्चे भर्ती, डॉक्टरों की हो सकती है कमी

अधीक्षक की मानें तो वर्तमान में मरीजों की संख्या के अनुरूप डॉक्टर उपलब्ध हैं. लेकिन जब ज्यादा संख्या होगी तो डॉक्टरों की कमी हो जाएगी. हालांकि, सभी प्रकार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

 

गया: बिहार के गया जिले में कोरोना के बाद अब वायरल फीवर ने लोगों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है. खासकर बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है. पिछले 10 दिनों में वायरल फीवर से ग्रसित होने वाले बच्चों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिलहाल 50 बच्चे शिशु रोग वार्ड में भर्ती हैं.

घबराने की कोई जरूरत नहीं

अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है, सिर्फ सावधानी बरतें. अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण बच्चे वायरल फीवर से ग्रसित हो रहे हैं. इन बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. एनआईसीसीयू और पीआईसीसीयू में 19, इमरजेंसी वार्ड में 9 और जेनरल शिशु वार्ड में 22 सहित कुल 50 बच्चें फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.

दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुल 67 बेड हैं. सभी डॉक्टर अलर्ट मोड में हैं. ज्यादा संख्या बढ़ने पर एमसीएच बिल्डिंग में भी बेडों को तैयार किया जाएगा. अधीक्षक की मानें तो वर्तमान में मरीजों की संख्या के अनुरूप डॉक्टर उपलब्ध हैं. लेकिन जब ज्यादा संख्या होगी तो डॉक्टरों की कमी हो जाएगी. वहीं, सभी प्रकार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

इधर, शिशु रोग वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों ने बताया कि फीवर और शरीर मे ऐंठन की शिकायत हुई थी. ऐसे में बच्चे को भर्ती कराया. अब पहले से बेहतर स्थिति है. लेकिन सभी दवाइयां नहीं मिल रही हैं. कुछ दवाएं बाहर से खरीद पर लानी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Panchayat Chunav: हाथों में हथकड़ी लगाए नामांकन करने पहुंचे निवर्तमान मुखिया, कहा- चुनाव जीत कर...

बिहार: बाल सुधार गृह से पांच कैदी फरार, खेलने के दौरान दीवार फांदकर भागे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget