एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सरकार में आने के बाद वे...', बोले मुकेश सहनी- विशेष राज्य की मांग तो नीतीश कुमार की ही थी

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने कहा है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. उन्होंने बिहार उपचुनाव में भी जीत का दावा किया है. साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. ये बातें सहनी ने पटना एयरपोर्ट पर झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए जाने के दौरान कही. उन्होंने ये भी कहा कि बिहार उपचुनाव में भी परिणाम साफ है, यहां सभी चार सीटों पर महागठबंधन जीत रही है.

जेपी नड्डा के बिहार आने पर क्या कहा?

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह पुरानी मांग है. यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं.

इधर, गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं के हमले के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाना अलग बात है. प्रदेश और देश में उनकी सरकार है. पूरे मामले की जांच करवा लें, जो भी दोषी हो उसे सजा दी जाए. इसमें आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है. इसे रोकना सरकार की ही जिम्मेदारी है.

बयान को लेकर चर्चा में हैं वीआईपी चीफ

बता दें कि वीआईपी चीफ मुकेश सहनी इन दिनों अपनी पार्टी के विस्तार और विकास को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ वो बिहार उपचुनाव और झारखंड में महागठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के लिए बड़ा लक्ष्य तय करते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों ही उन्होंने कहा था कि वीआईपी को चार नहीं बल्कि 40 विधायकों की पार्टी बनाया जाएगा. मुकेश सहनी के इस ऐलान से आरजेडी के लिए मुश्किल खड़ी होने के तौर पर देखा जा रहा है. बहरहाल ये तो बिहार विधानसभा चुनाव के समय पता चलेगा कि कौन कितने विधायक की पार्टी बन सकती है. 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget