एक्सप्लोरर

'केके पाठक पर कार्रवाई हो, निलंबित किया जाए, बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को मिले राज्य कर्मी का दर्जा', सदन की बड़ी बातें

Bihar Vidhan Sabha Live Updates: 2024 का बजट सत्र 11 दिनों का है जो एक मार्च तक चलेगा. आज से शुक्रवार 23 फरवरी तक विधानसभा का सत्र लगातार चलने वाला है.

Key Events
Bihar Vidhan Sabha Live Updates Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra CM Nitish Kumar 'केके पाठक पर कार्रवाई हो, निलंबित किया जाए, बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को मिले राज्य कर्मी का दर्जा', सदन की बड़ी बातें
बिहार विधानसभा बजट सेशन 2024
Source : ABP Live

Background

Bihar Vidhan Sabha Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2024 का आज चौथा दिन है. बीते 12 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत हुई थी. 12 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण और 13 फरवरी को बजट पेश होने के बाद 14 से 18 फरवरी तक छुट्टी थी. सोमवार (19 फरवरी) को तीसरे दिन विधानसभा का सत्र चला जिसमें प्रश्न उत्तर काल से लेकर 2024-25 के आय-व्यय पर चर्चा हुई.

24, 25 और 26 फरवरी को बंद रहेगा विधानसभा

आज (20 फरवरी) भी विपक्ष सरकार को घेरने में जुटेगी. 2024 का बजट सत्र 11 दिनों का है जो एक मार्च तक चलेगा. आज से शुक्रवार (23 फरवरी) तक विधानसभा सत्र लगातार चलेगा. इसके बाद 24, 25 और 26 तारीख को विधानसभा बंद रहेगा. 27 तारीख से लेकर एक मार्च तक फिर लगातार विधानसभा चलेगा. इसमें 29 फरवरी को राजकीय विधायक एवं राजकीय कार्य होंगे जबकि अंतिम दिन एक मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य पर चर्चा होगी.

सदन में आज भी काफी हंगामा होने के आसार

आज विधानसभा में काफी हंगामा होने की उम्मीद है. क्योंकि तेजस्वी यादव, रामानंद यादव और ललित यादव के विभागों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं. इस पर सोमवार को भी सदन में हंगामा हुआ था. आज भी उस पर विपक्ष हंगामा करने के मूड में है. विपक्ष लगातार यह मांग कर रहा है कि पिछले 17 सालों में हुए कामों की जांच होनी चाहिए. बीते 28 जनवरी को नई सरकार का गठन हुआ है इससे पहले नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे. ऐसे में सरकारी योजनाओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर हंगामे के आसार नहीं दिख रहे हैं.

एनडी सरकार को निशाने पर ले रहे तेजस्वी यादव

सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. आज ही तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर निकलने वाले हैं. तेजस्वी यादव का कहना है कि जो काम उनके रहते 17 महीने में हुआ है वह बीते 17 साल में भी नहीं हुआ है. इस बात को वो जनता के बीच जाकर रखेंगे. तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार को निशाने पर ले रहे हैं.

16:04 PM (IST)  •  20 Feb 2024

Bihar Vidhan Sabha: महागठबंधन का सदन से वॉकआउट

महागठबंधन के विधायक सदन से वॉकआउट कर गए हैं. विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि सदन में हम जल संसाधन विभाग से संबंधित मुद्दों पर आरजेडी की तरफ से बोल रहे थे तभी अचानक सदन में बीजेपी के विधायक शैलेंद्र ने हमको कुत्ता कहा. बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने हमको कहा कि यह लोग कुत्ते की तरह भो-भो करता है. यह सुन हम महागठबंधन के विधायकों ने स्पीकर से कहा कि बीजेपी विधायक शैलेंद्र को कहिए कि माफी मांगें. स्पीकर हमारी नहीं सुने. हम लोग सदन से वॉकआउट कर गए. बीजेपी विधायक ने दलित को अपमानित किया. जब तक माफी नहीं मांगेंगे सदन नहीं चलने देंगे.

14:41 PM (IST)  •  20 Feb 2024

Bihar Vidhan Sabha Live Updates: नियोजित शिक्षकों को भी मातृत्व अवकाश

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकारी राज्यकर्मी के तर्ज पर महिला नियोजित शिक्षकों को भी 730 दिन का मातृत्व अवकाश और शिशु पालन यानी शिशु देखभाल अवकाश देने की बात कही है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget