एक्सप्लोरर

Exclusive: सीएम नीतीश पर क्या बोले चिराग? राजनीति से लेकर शादी तक की बात, जानिए सब कुछ

Chirag Paswan Exclusive: केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों और पर्सनल लाइफ को लेकर कई अहम बातें कीं.

Chirag Paswan News: बिहार के केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज से शुक्रवार (1 नवंबर) को खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के साथ-साथ राजनीति पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से अपने सियासी रिश्ते को लेकर भी साफगोई के साथ जवाब दिया. 

'केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बढ़ गईं जिम्मेदारियां'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं. जिम्मेदारियां बढ़ गईं हैं. एक पैर हाजीपुर में होता है, तो दूसरा पैर मंत्रालय में. अपने काम को लेकर हमेशा तत्पर रहना होता है. उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसा लगता होगा कि मंत्रालय मिल गया है, मलाई खा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. मैं अपनी बातों को जो भी सही होती है, वो गठबंधन के अंदर रखता हूं. 

चिराग ने साफ कहा कि वो अपना दायरा जानते हैं, अपने वजन को भी पहचानते हैं, 'चादर जितनी बड़ी हो पैर उतना ही फैलाना चाहिए'. पीएम से प्रेम के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री हमारी बातों को सुनते हैं. वहीं चाचा से सुलह होने के सवाल पर कहा कि वो नहीं चाहते. वो कितनी बार कह चुके हैं कि सूरज पश्चिम से उग जाएगा, लेकिन चिराग से मेरी सुलह नहीं होगी. 

सीएम नीतीश के साथ अपने पहले के मतभेदों को दूर कर अब साथ आने पर कहा कि जब हम एक गठबंधन का हिस्सा होते हैं, तो उसमें शामिल सभी लोगों को लेकर चलना होता है, जो आप के कॉम्पिटिटर होते हैं अगर वो आप के साथी बन जाएं जो मिलकर काम करना होता है. सीएम भी हमारी बातें सुनते हैं. 

डेली रूटीन के बारे में क्या बोले चिराग

जब उनसे उनकी डेली रूटीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ खास नहीं है, सुबह उठकर पूजा करता हूं और फिर काम के लिए तैयार हो जाता हूं. चिराग के फेवरेट डिश की बात की जाए तो अरहर की दाल की और चावल उन्हें बेहद पसंद है. उन्होंने कहा कि तीनों टाइम भी मिल जाए तो वो खाना पसंद करेंगे.

चिराग को चॉकलेट भी बहुत पसंद है. बॉलीवुड छोड़े जाने के सवाल पर कहा कि बॉलीवुड ने मुझे छोड़ा, मैनें बॉलीवुड को नहीं छोड़ा. वहीं शादी करने के सवाल पर हंसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि आज कल मीडिया मेरी मां का रोल अदा करने लगा है, सभी को मेरी शादी की चिंता है, लेकिन अभी जिम्मेदारियां ज्यादा हैं. 

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: दिवाली खत्म होते ही बिहार में छठ की तैयारी तेज, DM-SSP ने लिया घाटों का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget